पुलवामा हमला: शहादत को सलाम, कोई दे रहा पाक झंडे के साथ मुफ्त लाइटर तो किसी ने दिया अपना वेतन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। गुरुवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। ये सेना पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिससे देश की सुरक्षा एजेंसियों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। गुरुवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। ये सेना पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिससे देश की सुरक्षा एजेंसियों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
देशभर में पाकिस्तान के प्रति गहरा गुस्सा है। जवानों की शहादत से हर कोई दुखी है। देशभर में उनकी शहादत को सलाम करते हुए कोई पाकिस्तान के झंडे के साथ मुफ्त लाइट दे रहा है तो किसी ने अपनी बेटी की शादी का भोज रद्द कर 11 लाख रुपये का दान किया है।
पाक झंडे के साथ मुफ्ट लाइटर
सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। लोग अपने-अपने ढंग से विरोध जता रहे हैं। पुणे में झंडा विक्रेता गिरीश मुरूदकर झंडेवाले ने शुक्रवार को 100 से अधिक पाकिस्तानी झंडे बेचे। इसके साथ मुफ्त लाइटर भी दिए ताकि लोग झंडे को आग लगा सकें।
दूसरी ओर, लोनावाला में स्थानीय लोग पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी रेलवे में जूनियर टिकट निरीक्षक उपेंद्र कुमार बहादुर सिंह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
बेटी की शादी का भोज रद्द कर दान किए 11 लाख
सूरत के हीरा कारोबारी सेठ देवसी माणेक की बेटी अमी की शुक्रवार को शादी हुई है। परिवार ने शादी के बाद दिए जाने वाला भोज रद्द कर दिया। उन्होंने सभी मेहमानों को इसकी सूचना दे दी। परिवार ने इसके बदले कुछ संस्थाओं को 5 लाख रुपये और पुलवामा के शहीदों के परिवारों को 11 लाख रुपये दान करने का निर्णय लिया है।
खिलाड़ियों ने शहीदों को समर्पित किए पदक
अर्जुन अवार्ड प्राप्त पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को गुरुवार को मुंबई के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में पैराएथलीट 'स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर -2018' के खिताब से नवाजा गया। मनोज ने यह पुरस्कार शहीद सीआरपीएफ जवानों को समर्पित किया है। इधर, दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर एंड एम्प्युटी विश्व खेल में पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल्स व डबल्स में पीएसी जवान शरद जोशी ने दो कांस्य पदक जीते थे। उन्होंने अपने पदकों को सीआरपीएफ के शहीद जवानों को समर्पित किया है।
देश में कई जगह जला पाक झंडा
अरुणाचल में जलाया गया पाक झंडा
शहीद परिवारों के लिए देंगे एक दिन का वेतन
आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष व राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार व आईपीएस एसोसिएशन की सचिव नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि एसोसिएशन पुलवामा में कर्तव्य पालन के दौरान जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का नमन करती है। एसोसिएशन के सभी सदस्य अपने एक दिन का वेतन शहीदों के शोक संतप्त परिवारीजनों के कल्याणार्थ देंगेे।
जमा हुई रकम का चेक सीआरपीएफ के लखनऊ स्थित फ्रंटियर मुख्यालय को दिया जाएगा जहां से इसे सीआरपीएफ के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा। प्रवीर कुमार ने बताया कि संवर्ग के सदस्यों ने अपना अंशदान शुरू कर दिया है।
2 दिन स्थगित रहेंगी भाजपा की गतिविधियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 2 दिन तक भाजपा के जिला से लेकर बूथ स्तर तक चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। उन्होंने पुलवामा में आतंकी हमले में देश पर कुर्बान हुए जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की सेना दुश्मन को नेस्तनाबूद करने में पूरी सक्षम है।
आगामी 2 दिनों में पहले से चल रहे कार्यक्रम मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान, 15 फरवरी से शुरू हो रहे लाभार्थियों से संपर्क अभियान स्थगित रहेंगे। इसके साथ ही 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत लोकसभा शक्ति केंद्र सम्मेलन को भी स्थगित कर दिया गया है।