फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry: V. Narayansamy Appeal Govt school teachers teach their children in govt institutions

पुडुचेरी मुख्यमंत्री की अपील- सरकारी स्कूल के शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी संस्थानों में पढ़ाएं

Sat, 31 Aug 2019 12:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 31 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Puducherry: V. Narayansamy Appeal Govt school teachers teach their children in govt institutions
वी नारायणसामी - फोटो : सोशल मीडिया

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने सरकारी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निजी संस्थानों के बजाय सरकारी संस्थानों में पढ़ाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार जीतने वालों को संबोधित करते हुए शुक्रवार रात कहा कि मैं हाल में एक ग्रामीण स्कूल के दौरे पर गया था और यह जानकर काफी निराश हुआ कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक चलन है। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को निजी संस्थानों के बजाय सरकारी स्कूलों का चयन कर दूसरों के लिए मिसाल पेश करनी चाहिए।

उन्होंने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले वालों को 5000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा के बारे में कहा कि इस कदम को पुडुचेरी ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देश में पहली बार है, जब इस प्रकार की व्यवस्था लागू की गई है। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने विधानसभा में पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि योजना को लागू करने के लिए दिशा निर्देश जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed