फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Political Crisis : After Narayanasamy government falls in Puducherry Congress rule reduced to just these states rahul gandhi sonia gandhi

पुडुचेरी में राजनीतिक संकट : दक्षिण भारत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानिए अब किन राज्यों में है पार्टी का राज

Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Puducherry Political Crisis : After Narayanasamy government falls in Puducherry Congress rule reduced to just these states rahul gandhi sonia gandhi
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI

दक्षिण भारत के इकलौते केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में सोमवार को कांग्रेस की सरकार गिर गई। इसी के साथ कांग्रेस ने दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद दूसरा राज्य गंवा दिया। कभी कांग्रेस के मजबूत गढ़ के रूप में माने जाने वाले दक्षिण में आज पार्टी सभी राज्यों में सत्ता से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

पुडुचेरी में कांग्रेस नीत वी नारायणसामी की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करना था, लेकिन मतदान से पहले ही कांग्रेस और डीएमके विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एलान किया कि सरकार बहुमत साबित करने में विफल रही है। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राज निवास जाकर उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को अपना और अपने मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया।आइए बताते हैं कि अब देश के कितने राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सत्ता बची है...
विज्ञापन


इन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता
भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से देश में कांग्रेस पार्टी लगातार सिमटती जा रही है। कांग्रेस पार्टी पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड को छोड़कर आज पूरे देश में सत्ता से बाहर है। महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस भले ही सत्ता में हो, लेकिन यहां पार्टी की भूमिका क्रमशः नंबर तीन और नंबर दो की ही है। बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस ने गठबंधन कर सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती
इस साल इन पांच राज्यों - पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी के लिए जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है। पश्चिम बंगाल में इस बार मुख्य लड़ाई भाजपा और तृणमूल के बीच ही मानी जा रही है। यहां पार्टी लेफ्ट के साथ गठबंधन में है। जबकि तमिलनाडु में पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन के जरिये सत्ता में आने की कोशिश करेगी। केरल में पार्टी का वाम नीत एलडीएफ से मुकाबला है। असम में भाजपा की सरकार है। यहां कांग्रेस की सीधी लड़ाई भाजपा से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed