{"_id":"67d998b5a30b32b055045310","slug":"puducherry-cm-rangasamy-shopkeepers-says-will-have-to-display-their-names-in-tamil-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Language Row: 'पुडुचेरी में दुकानदारों को तमिल में प्रदर्शित करने होंगे अपने नाम'; CM रंगासामी का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Language Row: 'पुडुचेरी में दुकानदारों को तमिल में प्रदर्शित करने होंगे अपने नाम'; CM रंगासामी का बड़ा बयान
Tue, 18 Mar 2025 09:31 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:31 PM IST
सार
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य जी नेहरू उर्फ कुप्पुसामी के सवाल पर रंगासामी ने कहा, परिपत्र के माध्यम से सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुकान मालिक साइनबोर्ड पर अपने प्रतिष्ठान का नाम का तमिल में प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
पुडुचेरी सीएम एन रंगासामी
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में दुकानों और प्रतिष्ठानों को अपना नाम तमिल में प्रदर्शित करना होगा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को परिपत्र जारी कर इस बाबत निर्देश देगी। भाषा को लेकर विवाद के बीच रंगासामी का यह बयान आया है। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य जी नेहरू उर्फ कुप्पुसामी के सवाल पर रंगासामी ने कहा, परिपत्र के माध्यम से सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुकान मालिक साइनबोर्ड पर अपने प्रतिष्ठान का नाम का तमिल में प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
कुप्पुसामी ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जानी चाहिए और सरकार से तमिल भाषा के सम्मान के लिए सख्त निर्देश वाले परिपत्र जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि सरकारी विभागों के सभी कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र तमिल में भी लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा, तमिल भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान के कारण ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन