{"_id":"5dee2b938ebc3e87ca32e2dd","slug":"puducherry-cm-narayanasamy-gifted-1-kg-of-onion-party-workers-on-sonia-gandhi-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी के सीएम ने सोनिया के जन्मदिन पर कार्यकताओं को दिया अनोखा तोहफा, लोगों ने कहा 'कॉमेडी सीजन'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी के सीएम ने सोनिया के जन्मदिन पर कार्यकताओं को दिया अनोखा तोहफा, लोगों ने कहा 'कॉमेडी सीजन'
Mon, 09 Dec 2019 04:40 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को प्याज बांटते पुडुचेरी के सीएम
- फोटो : ANI
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कई पहल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 1-1 किलो प्याज बांटी। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस खास तोहफे से कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी को कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरों का लोगों ने काफी मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने इसे 'अहा कॉमेडी सीजन' बताया, तो कुछ ने इस कदम को 'ओवररिएक्टिंग' करार दिया। एक यूजर ने तो कहा कि जल्द ही आईटी की छापेमारी होने वाली है।