फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry CM N Rangaswamy announced Assembly ASHA workers salary will be increased from Rs 6000 to Rs 10000

Puducherry: मुख्यमंत्री रंगास्वामी का एलान- 6000 रुपये से बढ़ाकर 10000 किया जाएगा आशा कार्यकर्ताओं का वेतन

Wed, 29 Mar 2023 06:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा।

विज्ञापन
Puducherry CM N Rangaswamy announced Assembly ASHA workers salary will be increased from Rs 6000 to Rs 10000
Puducherry CM N Rangaswamy - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा। रंगास्वामी सरकार ने इसके अलावा सरकारी स्कूलों में नाश्ता योजना में लगे कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार उच्च शिक्षा हासिल करने वाले सभी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की वास्तविक सेवा मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

 

जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें कर्मचारी: एन रंगास्वामी, मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि कई विधायकों ने सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार के पक्ष में बात की। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मदारियों का निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, कर्मचारियों की कार्य संस्कृति के कारण सरकार द्वारा संचाचित कई सहकारी समितियां निष्क्रिय हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को इस बारे में आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि इन संस्थाओं ने पिछले कुछ वर्षों में कैसे नुकसान उठाया है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दौरान माता या पिता खोने वाले बच्चों को मिलेगी मदद
वहीं, पुडुचेरी के कृषि एवं समाज कल्याण मंत्री सी जयकुमार ने आज विधानसभा को बताया कि सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपने पिता या मां में से किसी एक को खोने वाले बच्चों को 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना बनाई है।

सदन में अपने विभागों की अनुदान मांगों के संबंध में चर्चा के दौरान सदस्यों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों  का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इस योजना में 416 बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परिवारों को बच्चों की देखभाल में उनकी वित्तीय कठिनाइयों से राहत देने की जरूरत है, और इसलिए उनकी पीड़ा को कम करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। कराईकल में पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं अनुसंधान महाविद्यालय (पाजांकोआ) के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे कृषि विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन

आदि द्रविड़ कल्याण विभाग आयोजित करेगा वलाईकाप्पु समारोह
परिवहन और आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री चंद्रप्रियंका ने अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देते कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित गर्भवती माताओं को कवर करने वाला एक 'वलाईकाप्पु' समारोह (गोद भराई समारोह) आदि द्रविड़ कल्याण विभाग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा और इस योजना का नाम कराईकल अम्माय्यर (भगवान शिव के 63 भक्तों में से एक) के नाम पर रखा गया है।

मंत्री ने अंग्रेजी भाषा में दक्षता हासिल करने के लिए वंचित समुदाय के छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए एक विशेष योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कराईकल के छात्रों को इस साल अप्रैल से कोचिंग प्रदान की जाएगी।

विधवाओं को अब हर महीने 3000 रुपये की सहायता राशि
रंगासामी ने इससे पहले इसी महीने शुक्रवार 17 मार्च को विधानसभा को यह भी बताया था कि सरकार द्वारा विधवाओं को दी जाने वाली 2000 रुपये की मासिक सहायता को बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार की ओर से संचालित सड़क परिवहन निगम के वाहनों में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जो पहले केवल अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं के लिए थी, उसे अब सभी महिलाओं के लिए विस्तारित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि विधवाओं के लिए अब 2000 रुपये की पेंशन (मासिक सहायता) को बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा।
 

प्रति हेक्टेयर भूमि के लिए  7500 रुपये का मुआवजा
उन्होंने यह भी एलान किया था कि जिन किसानों की फसल को 4111.50 हेक्टेयर तक नुकसान हुआ है, उन्हें प्रति हेक्टेयर भूमि के लिए  7500 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया था कि कराईकल क्षेत्र में 5,137 किसानों को इसके तहत कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह मुआवजा 12,500 रुपये प्रति हेक्टेयर भूमि के उत्पादन प्रोत्साहन के अलावा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही सभी कार्ड धारकों (लाल या पीले रंग के राशन कार्ड) को लाभ पहुंचाने के लिए एक स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed