फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Chief Minister N. Rangasamy handed over the list of cabinet to Lt. Governor

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंत्रिमंडल की सूची लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंपी

Thu, 24 Jun 2021 03:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पुडुचेरी
एजेंसी, पुडुचेरी Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 03:49 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री रंगासामी ने अपने नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम लेफ्टिनेंट गवर्नर सुंदरराजन को सौंपे और अब यह छह सदस्यीय मंत्रालय हो गए, जिसमें एआईएनआरसी से चार मुख्यमंत्री और दो भाजपा से होंगे।

विज्ञापन
Puducherry Chief Minister N. Rangasamy handed over the list of cabinet to Lt. Governor
एन रंगासामी , मुख्यमंत्री, पुडुचेरी - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री एन रंगासामी द्वारा लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को मंत्रिमंडल की सूची सौंपने के साथ ही पुडुचेरी में कैबिनेट गठन पर एक महीने से अधिक समय से चले आ रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है। सुंदरराजन ने दो भाजपा विधायकों समेत अपने मंत्रिमंडल की सूची लेफ्टीनेंट गवर्नर को सौंप दी है।

विज्ञापन


एआईएनआरसी नीत एनडीए ने इस केंद्र शासित प्रदेश में 6 अप्रैल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इसके बाद से कैबिनेट गठन पर एआईएनआरसाी और भाजपा के बीच कश्मकश चलता रहा, लेकिन आखिरी में दो भाजपा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। भगवा पार्टी की मांग डिप्टी सीएम पद को लेकर थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पद भाजपा विधायक को देने के साथ दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद एआईएनआरसी के संस्थापक एन रंगासामी ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि भाजपा के एम्बलम आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को, रंगासामी ने अपने नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम लेफ्टिनेंट गवर्नर सुंदरराजन को सौंपे और अब यह छह सदस्यीय मंत्रालय हो गए, जिसमें एआईएनआरसी से चार मुख्यमंत्री और दो भाजपा से होंगे।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूची भेजेंगे, जो इसे केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज देगा। एनडीए का गठन करने वाली एआईएनआरसी और भाजपा के पास कुल 16 विधायक हैं और उन्हें भगवा पार्टी के तीन मनोनीत विधायकों का समर्थन प्राप्त है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed