{"_id":"606281787e17e31d0042f4d8","slug":"puducherry-assembly-elections-drone-and-uavs-banned-in-puducherry-in-view-of-pm-narendra-modis-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puducherry assembly election 2021: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुडुचेरी में ड्रोन और यूएवी पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puducherry assembly election 2021: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुडुचेरी में ड्रोन और यूएवी पर लगा प्रतिबंध
Tue, 30 Mar 2021 07:10 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:10 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी में चुनाव प्रचार रैली को करेगें संबोधित
- राज्य में ड्रोन और अन्य मानवरहित यान की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 144 लगा दी गई है।
- जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की प्रेस विज्ञप्ति जारी
विज्ञापन
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर 29 व 30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (यूएवी) की उड़ानों पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ड्रोन और अन्य मानवरहित यान की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे पुडुचेरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। मोदी छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में राजग उम्मीदवारों के समर्थन में आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। यहां छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में केजी से पीजी तक की छात्राओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त स्कूटर देने का वादा किया गया है।
भाजपा ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ियों और पीडीएस आउटलेट्स पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना का वादा किया गया है।