{"_id":"5c6fd9fdbdec22737a368ba1","slug":"publication-of-singhania-s-autobiography-the-incomplete-man-banned-till-march-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया की आत्मकथा के प्रकाशन पर 13 मार्च तक रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया की आत्मकथा के प्रकाशन पर 13 मार्च तक रोक
Fri, 22 Feb 2019 04:58 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
विजयपत सिंघानिया
- फोटो : Amar Ujala
बांबे उच्च न्यायालय ने रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को अपनी आत्मकथा के प्रकाशन से 13 मार्च तक रोक दिया है। न्यायमूर्ति एस.के.शिंदे की एकल पीठ ने 20 फरवरी को दिये अंतरिम आदेश में मामले की अगली सुनवाई तक आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक लगा दी। अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।
विज्ञापन
पीठ सिंघानिया के एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। सिंघानिया ने रेमंड लिमिटेड द्वारा ठाणे जिला अदालत में उनके खिलाफ दायर मामले को स्थानांतरित करने का आवेदन किया था। उल्लेखनीय है कि सिंघानिया ‘दी इनकंप्लीट मैन’ नाम से आत्मकथा प्रकाशित करने वाले हैं।
विज्ञापन