{"_id":"675a4da61597a1abfa02b03b","slug":"public-sector-banks-treated-as-atms-under-congress-led-upa-rule-says-nirmala-sitharaman-news-in-hindi-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'कांग्रेस ने सार्वजनिक बैंकों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया', राहुल के आरोपों पर सीतारमण का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'कांग्रेस ने सार्वजनिक बैंकों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया', राहुल के आरोपों पर सीतारमण का पलटवार
Thu, 12 Dec 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:24 PM IST
सार
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को प्रत्येक नागरिक को ऋण तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था। मोदी सरकार ने इसे अमीर और शक्तिशाली निगमों के लिए निजी फाइनेंसर्स में बदल दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी, निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक बैंकों (पीएसबी) के कामकाज को लेकर कांग्रेस सांसद के निराधार बयानों के लिए उन्हें घेरा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान उनके व्यापारी मित्रों के लिए एटीएम के रूप में माना जाता था। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए केंद्र पर पीएसबी को अमीर और शक्तिशाली निगमों के लिए निजी फाइनेंसर्स में बदलने का आरोप लगाया था। उनके इन आरोपों के बाद निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया।
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था, सार्वजनिक बैंकों को प्रत्येक नागरिक को ऋण तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था। मोदी सरकार ने इसे अमीर और शक्तिशाली निगमों के लिए निजी फाइनेंसर्स में बदल दिया। कांग्रेस सांसद के इस आरोप पर निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एकबार फिर आधारहीन बयान देने का दौर शुरू हो गया है। भारत के बैंकिंग क्षेत्र विशेष रूप से सार्वजनिक बैंकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बहुत बड़ा बदलाव देखा है। क्या नेता प्रतिपक्ष से मिलने वाले लोगों ने उन्हें यह नहीं बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान अंधाधुंध ऋण देने देने के परिणामस्वरूप पीएसपी के कामकाज में गिरावट आई थी।"
सीतारमण ने किया राहुल के बयान पर पलटवार
सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पीएसपी को एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस के सरकारी कार्यकर्ताओं द्वारा बैंकों को फोन बैंकिंग के माध्यम से 'क्रोनीज' को ऋण देने के लिए मजबूर किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "क्या नेता प्रतिपक्ष से मिलने वाले लोगों ने उन्हें यह नहीं बताया कि हमारी सरकार ने 2015 में एक समीक्षा की थी, जिसमें कांग्रेस सरकार की फोन बैंकिंग का पता चला था।"
विज्ञापन
सीतारमण ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पीएसबी को 3.26 लाख करोड़ रुपये का फिर से पूंजीकरण के माध्यम से समर्थन दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने जन धन योजना, पीएम मुद्रा, स्टैंड-अप इंडिया जैससी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना पीएसबी के कर्मचारियों और उन नागरिकों का अपमान है, जिन्हें बैंकिंग प्रणाली से लाभ मिलता है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन