{"_id":"5b5565284f1c1b4e748b6805","slug":"public-sector-banks-are-expected-to-close-down-around-70-of-their-total-216-foreign-branches","type":"story","status":"publish","title_hn":" विदेशों में भारतीय बैंकों पर लटकेंगे ताले, इस साल के अंत तक 70 ब्रांच होंगे बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेशों में भारतीय बैंकों पर लटकेंगे ताले, इस साल के अंत तक 70 ब्रांच होंगे बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के अंत तक भारत के सरकारी बैंकों के विदेशों में मौजूद कुल 216 शाखाओं में से 70 शाखाएं बंद होने जा रही हैं। यही नहीं इन 70 शाखाओं के आलावा विदेशों में इन बैंकों की दूसरी सेवाएं भी बंद किए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि विदेशों में बंद की जा रही शाखाओं में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने विदेशों की अपनी शाखाओं में भी भारी कटौती करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन शाखाओं को छोड़ कर जो विदेशों में भी प्रॉफिट में हैं उन्हें छोड़कर खाड़ी देशों में जैसे ओमान और दुबई स्थित शाखाओं को भी बंद किए जाने की योजना बनाई जा रही है। बैंक यह कदम खर्चों को कम करने और पूंजी बचाने के लिए कर रहा है। खाड़ी के देशों में भी ये बैंक उन ब्रांचों को बंद करेंगी जिनसे पर्याप्त राजस्व हासिल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इन बैंकों के ब्रांच ने अपनी गैर मूल संपत्तियां बेचनी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही इन ब्रांच को कहा गया है कि अपने खर्चों को कम करें। अभी तक 37 ओवरसीज ब्रांच अभी तक बंद किए जा सकते हैं वहीं 60-70 ब्रांच इस साल तक बंद कर दिए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि बंद किए जा रहे ब्रांच पूरी तरह से काम कर रहे थे इन ब्रांच में बैंक, रिप्रेजेंटेटिव ऑफिर और रेमिटेंस ऑफिस भी हैं।