फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pshyco killer in bhopal murder case confess killing parents 6 years back

भोपाल मर्डर केस: साइको किलर के घर में मिली मां-बाप की हड्डियां

Sun, 05 Feb 2017 02:34 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजला, भोपाल Updated Sun, 05 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
pshyco killer in bhopal murder case  confess killing parents 6 years back

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कत्ल करने के बाद अपनी प्रेमिका की घर में ही कब्र बनाने वाले साइको किलर उदयन के रायपुर में स्थित मकान में तलाशी के दौरान  मां-बाप की हड्डियां मिली हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



साइको किलर ने किया था यह खुलासा

साइको किलर ने शनिवार को पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसने छह साल पहले अपने मां बाप को भी मर्डर करने के बाद जमीन में दफन कर दिया था।रायपुर पुलिस को तलाशी के दौरान मकान में हड्डियां मिली हैं। इस मकान को उदयन ने बाद में बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उदयन दास ने पूछताछ में अपने मां बाप को मारने की बात भी खुद बताई है।  शनिवार को भोपाल के डीआईजी (एसएसपी) रमन सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी उदयन ने अपने माता पिता की हत्या करने के बाद दोनों की लाशें रायपुर के शांतिनगर स्थित मकान के आंगन में ही दफन कर दी थी और मकान बेच दिया था। 

उदयन लगातार बदल रहा था अपना बयान

pshyco killer in bhopal murder case  confess killing parents 6 years back

सिकरवार ने कहा कि उदयन रोजाना अपने बयान बदल रहा है, लिहाजा पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। उसने अपनी प्रेमिका सह पत्नी आकांक्षा उर्फ श्वेता शर्मा की हत्या के बारे में पहले दिसंबर का वक्त बताया था, पर बाद में कहा कि जुलाई 2016 में ही उसने आकांक्षा को मौत की नींद सुला दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर मां बाप की हत्या की बात सही साबित होती है तो सवाल यह भी है कि अपनी मां इंद्राणी दास की पेंशन छह साल से उदयन कैसे ले रहा था। पिछले दो दिन से हालांकि उदयन पुलिस को बता रहा था कि उसकी मां अमेरिका में हैं और यूनिसेफ के लिए काम करती हैं। वहां से वह उसे पैसा भी भेजती हैं। मां की पेंशन लगभग 30 हजार रुपये आती है। 

बैंक में है पिता के साथ ज्वाइंट अकाउंट

फेडरल बैंक एमपी नगर शाखा में पिता के साथ उदयन का ज्वाइंट अकाउंट है। लेकिन पुलिस ने जब मां का पता पूछा और फोन नंबर मांगा तो इनकार करने पर शक गहराया, जिससे पूछताछ में उदयन ने मां बाप को भी मारने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि अभी उसके कथन पर भरोसा नहीं किया जा रहा है। मां बाप को क्यों मारा, इसकी ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। उदयन के पिता बीके दास भोपाल के भेल कारखाने में फोरमेन के पद से रिटायर हुए थे और मां इंद्राणी भी राज्य सरकार की मुलाजिम रह चुकी थीं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रहने वाले देवेंद्र कुमार शर्मा की बेटी आकांक्षा की 2007 में उदयन से ऑरकुट पर मित्रता हुई थी। जून 2016 में घर से नौकरी करने की बात कहकर आकांक्षा भोपाल आ गई। यहां वह उदयन के साथ रहने लगी। उसने परिवार वालों को बताया कि मैं अमेरिका में नौकरी कर रही हूं। जुलाई 2016 के बाद आकांक्षा के परिवार वालों से बात होनी बंद हो गई। भाई ने नंबर ट्रेस कराया तो लोकेशन भोपाल की निकली। 

परिवार के लोगों को शक था कि आकांक्षा उदयन के साथ रह रही है। दिसंबर 2016 में आकांक्षा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। एक महीने की जांच के बाद पुलिस उदयन के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने आकांक्षा की हत्या की बात स्वीकार कर ली।  इस बीच आज यहां आकांक्षा का उसके परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक बात यह भी सामने आई है कि इस केस में अब तक उदयन की तरफ से कोई रिश्तेदार या नजदीक का व्यक्ति सामने नहीं आया है। पुलिस ये भी पता कर रही है कि बेरोजगार होने के बावजूद उदयन इतनी शान ओ शौकत की जिंदगी कैसे जी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed