{"_id":"6331d641fb9f0c08aa06e846","slug":"provide-good-impartial-governance-without-religious-bias-tn-bjp-chief-to-stalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बोले- हिंदू नेताओं पर पेट्रोल बम फेंकने वालों पर कार्रवाई करे द्रमुक सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बोले- हिंदू नेताओं पर पेट्रोल बम फेंकने वालों पर कार्रवाई करे द्रमुक सरकार
Mon, 26 Sep 2022 10:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:11 PM IST
सार
भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा कि द्रमुक सरकार ने अभद्र टिप्पणी और गलत व्यवहार के लिए अपनी पार्टी के नेता आर.एस. भारती, मंत्रियों के. पोनमुडी, के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और राजा कन्नपन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Tamil Nadu BJP chief K Annamalai
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को द्रमुक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन सही व निष्पक्ष शासन प्रदान करें, न की राष्ट्रीय पार्टी को निशाना बनाएं।
विज्ञापन
नीलगिरी से द्रमुक सांसद ए. राजा द्वारा हिंदुओं पर की गई कथित विवादित टिप्पणी की निंदा करने के लिए यहां एक विरोध सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा और हिंदू नेताओं के परिसरों में पेट्रोल बम फेंकने वालों और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने बजाय स्टालिन भाजपा को 'सांप्रदायिक पार्टी' बताकर दोषी ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजा के खिलाफ बोलने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उथमरामसामी को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ एसएसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब जबकि लोकसभा सदस्य ने हिंदू विरोधी अपमानजनक टिप्पणी की है तो उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा कि द्रमुक सरकार ने अभद्र टिप्पणी और गलत व्यवहार के लिए अपनी पार्टी के नेता आर.एस. भारती, मंत्रियों के. पोनमुडी, के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और राजा कन्नपन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
अन्नामलाई ने पुलिस पर भी निशाना साधा और कहा कि वे सरकार के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनके (पुलिस) तबादलों और उन्हें पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ न मिलने पर जिम्मेदार नहीं होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि 90 फीसदी पुलिसकर्मी अच्छे हैं और कुछ कठपुतली हैं।
पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
रामनाथपुरम और कन्याकुमारी जिलों में पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण क्षेत्र आईजी असरा गर्ग ने बताया कि 23 सितंबर की रात को डॉ. मनोज कुमार के क्लिनिक पर हमले के आरोप में आरोपी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया गया है जबकि 24 सितंबर को टीआर कल्याणसुंदर में घर पर हमले के आरोप में मुसम्मिल को गिरफ्तार किया गया।