फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Proved whoever goes against Dalits will be rewarded': Congress on new Telangana BJP chief

Telangana: 'दलितों के खिलाफ जाने वालों को पुरस्कार देती है BJP', रामचंदर राव की नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला

Fri, 11 Jul 2025 07:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Telangana: कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में आरोपी रहे एन. रामचंदर राव को तेलंगाना अध्यक्ष बनाकर दलित विरोधियों को पुरस्कार देने की परंपरा दोहराई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने भाजपा से इन नियुक्तियों पर पुनर्विचार और देश से माफी की मांग की।

विज्ञापन
'Proved whoever goes against Dalits will be rewarded': Congress on new Telangana BJP chief
एन रामचंदर राव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016 के रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में आरोपी रहे एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से यह फिर साबित हो गया कि जो दलितों और आदिवासियों के खिलाफ जाएगा, उसे भाजपा इनाम देगी। कांग्रेस ने भाजपा से इस तरह की नियुक्ति पर फिर से विचार करने और देश से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


हालांकि, तेलंगाना पुलिस ने पिछले साल इस मामले में एक रिपोर्ट अदालत में दाखिल की थी, जिसमें राव सहित सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई थी। तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या ने देश को झकझोर दिया था और यह भाजपा शासन में हो रहे सामाजिक अन्याय का प्रतीक बन गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राउत का दावा- सीएम बनने के लिए बेताब हैं शिंदे, शिवसेना का भाजपा में विलय तक करने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोहित (हैदराबाद विश्वविद्यालय) के एक पीएचडी छात्र और आंबेडकर छात्र संघ (एएसए) के सक्रिय सदस्य थे। जब वह अपने साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, तब भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेता सुशील कुमार ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया और विश्वविद्यालय पर दबाव बनाकर उन्हें निलंबित करवाया।

मल्लू ने आरोप लगाया कि उसी समय भाजपा नेता रामचंदर राव अपने समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर एएसए के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाया, जिससे रोहित को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि दलितों और आदिवासियों के खिलाफ जाने वालों को ही इनाम मिलता है।  


ये भी पढ़ें: 'एयर इंडिया विमान हादसे पर जल्द आएगी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट', विमानन मंत्री का बयान

उन्होंने यह भी बताया कि एबीवीपी नेता सुशील कुमार को अब दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। मल्लू ने कहा, भाजपा न केवल संविधान के खिलाफ जा रही है, बल्कि उसे बदलने की भी बातें कर रही है। सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य देश के हर नागरिक की जान, गरिमा और आत्म-सम्मान की रक्षा करना है।  उन्होंने कहा कि भाजपा को इन नियुक्तियों पर पुनर्विचार करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेंद्र पाल गौतम ने भी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दोषियों के साथ खड़ी रहती है और उन्हें सजा देने के बजाय पुरस्कार देती है। उन्होंने कहा, बंडारू दत्तात्रेय को सजा देने के बजाय हरियाणा का राज्यपाल बना दिया गया। सुशील कुमार को दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बना दिया गया, और अब रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक न्याय में भरोसा नहीं रखती, इसीलिए देशभर में कई बच्चे प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed