फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protests in Mumbai against Sanjay Nirupam

'संजय निरूपम देशद्रोही', मुंबई में चस्पा हुए ऐसे पोस्टर

Wed, 05 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 05 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
protests in Mumbai against Sanjay Nirupam
संजय निरुपम
भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई को फर्जी करार देना मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम को भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शिवसेना ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर निरूपम को देशद्रोही बताने वाले पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। निरूपम के खिलाफ मुंबई में कई जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं, सिविल सोसायटी ने मुंबई कांग्रेस के एक कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को मुंबई मराठी पत्रकार भवन में शहर के 216 खाली भूखंडों को लेकर कांग्रेस का पैनल डिस्कशन होना था। इसमें पूर्व सूचना आयुक्त शैलेश गांधी, आरटीआई कार्यकर्ता भास्कर प्रभू और आर्किटैक्ट पीके दास समेत सिविल सोसायटी के कई लोग पैनलिस्ट बनाए गए थे। लेकिन, सिविल सोसायटी के लोगों ने इस कार्यक्रम का यह कहकर बहिष्कार कर दिया कि संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर जो बयान दिया है वह बेहद आपत्तिजनक है। शैलेश गांधी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताना आपत्तिजनक है इसलिए सिविल सोसायटी के दूसरे सदस्यों से चर्चा करने के बाद कांग्रेस के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

protests in Mumbai against Sanjay Nirupam
शिवसेना - फोटो : PTI
दूसरी ओर, शिवसेना के मुखपत्र की संपादकीय में भी संजय निरूपम पर निशाना साधा गया है। मुखपत्र में लिखा है कि संजय निरूपम मुंबई के छुटभैये नेता हैं। निरूपम ने अपने गाल बजाकर सर्जिकल हमले को लेकर भ्रम पैदा किया।

शिवसेना ने निरूपम को बंडलबाज बताते हुए कहा कि अगर बंदूक नहीं चला सकते हैं तो फिर वे संकट के समय मुंह बंद कर लें। यह भी देश सेवा होगी। निरूपम के साथ शिवसेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का भी जमकर विरोध किया है। शिवसेना ने कहा है कि केजरीवाल की जिस जीभ को चिकित्सकों ने काटा था वह अब फिर धारदार हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed