फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protest of farmers against the government in five hundred districts today

देशव्यापी विरोध: पांच सौ जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आज

Wed, 08 Sep 2021 05:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 05:16 AM IST
सार

भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्रीनाथ चौधरी ने कहा कि सरकार की वर्तमान एमएसपी की व्यवस्था महज एक धोखा है। किसानों को अब भी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
protest of farmers against the government in five hundred districts today
किसान आंदोलन - फोटो : एएनआई

विस्तार

कृषि कानून और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर अब अपने भी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। संघ से जुड़े संगठन भारतीय किसान संघ ने कृषि कानूनों के खिलाफ बुधवार को देश के पांच सौ जिलों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ से ही जुड़े एक और संगठन भारतीय मजदूर संघ ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्रीनाथ चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार की वर्तमान एमएसपी की व्यवस्था महज एक धोखा है। किसानों को अब भी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। सरकार को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देनी चाहिए। अभी कुछ फसलों का पच्चीस फीसदी हिस्सा ही एमएसपी के तहत खरीदा जाता है। वह भी पंजाब और हरियाणा तक सीमित है।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि संगठन कृषि कानूनों के समर्थन में है, मगर हमने इसमें पांच संशोधन सुझाए थे। इस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

वहीं भारतीय मजदूर संघ के सचिव गिरीश आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जीना मुहाल है। इसके विरोध में संगठन देश भर में अपना विरोध जताएगा। इसके अलावा रक्षा सहित कई क्षेत्रों के निजीकरण के खिलाफ भी संगठन 28 अक्तूबर को देशव्यापी आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed