फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protest in Goa against social worker Shreya Dhargalkar alligation of hurting religious sentiments

Goa Protest: महिला सामाजिक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग; मंदिर समिति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोश

Thu, 23 May 2024 01:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 01:44 AM IST
सार

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने कहा, बुधवार देर शाम बिचोलिम में एक मजिस्ट्रेट ने सामाजिक कार्यकर्ता को चार जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, उनकी न्यायिक रिमांड से पहले काफी ड्रामा हुआ। बिचोलिम पुलिस स्टेशन के बाहर लगभग 400 लोग एकत्र हुए।

विज्ञापन
protest in Goa against social worker Shreya Dhargalkar alligation of hurting religious sentiments
गोवा पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एक्स/DGP_Goa

विस्तार

उत्तरी गोवा के कुनकोलिम में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर महिला सामाजिक कार्यकर्ता श्रेया धार्गलकर की गिरफ्तारी की मांग की। श्रेया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। श्रेया को इसी तरह के अपराध में दक्षिण गोवा में कुनकोलिम पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, क्यूपेम ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता को जमानत दे दी थी।  

विज्ञापन

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने कहा, बुधवार देर शाम बिचोलिम में एक मजिस्ट्रेट ने सामाजिक कार्यकर्ता को चार जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, उनकी न्यायिक रिमांड से पहले काफी ड्रामा हुआ। बिचोलिम पुलिस स्टेशन के बाहर लगभग 400 लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता धार्गलकर को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि उसे उनके सामने लाया जाए।  

विज्ञापन

बिचोलिम पुलिस ने धार्गलकर पर दर्ज की एफआईआर 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्री शांतादुर्गा कुनकोलिएनकारिन मंदिर और उसके समिति सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहते हुए सामाजिक कार्यकर्ता धार्गलकर ने एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट के बाद बिचोलिम पुलिस ने धार्गलकर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।  

धार्गलकर को पिछले दरवाजे से थाने लाने पर बढ़ा तनाव 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थित तब तनावपूर्ण हुई, जब पुलिस ने धार्गलकर को हिरासत में ले लिया और पिछले दरवाजे से थाने ले आई। स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और मांग करने लगे की धार्गलकर को उनके सामने लाया जाए। हालांकि, इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सागर एकोस्कर ने लोगों को तितर-बितर करने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। रविवार दोपहर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed