फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: दिल्ली से लेकर यूपी तक प्रदर्शन, मुंबई में समर्थन और विरोध में रैली

Fri, 27 Dec 2019 09:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Dec 2019 09:41 PM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज भी विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान और आंध्र प्रदेश तक इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। नमाज का दिन होने के कारण यूपी और दिल्ली में पुलिस बेहद अलर्ट रही और मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में इनकी तैनाती रही। यहां किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं मिली। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलयासी ने लोगों से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की। वहीं, मुंबई में नागरिकता कानून के खिलाफ और समर्थन में रैली हुई। समर्थन में हुई रैली में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की। जानिए दिनभर का अपडेट। 
 

विज्ञापन
Protest from Delhi, UP, Mumbai and other states against CAA countrywide live update
अगस्त क्रांति मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:33 PM, 27-Dec-2019
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं छीनता है। उन्होंने इस मुद्दे पर मौन साध लेने पर अपनी पार्टी की पूर्व सहयोगी शिवसेना पर प्रहार किया। उन्होंने सीएए के समर्थन में ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में ‘संविधान सम्मान मंच’ द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई कानून नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों के विस्थापितों को नागरिकता देने की प्रक्रिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट सीएए और एनआरसी के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार चला रही शिवसेना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं चकित हूं कि हमारे पुराने दोस्त मौन हैं। वे कभी कहा करते थे कि अवैध बांग्लादेशियों को निकाल बाहर किया जाएगा लेकिन वे अब मौन हैं। 

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने अगस्त क्रांति मैदान से गिरगांव तट पर लोकमान्य तिलक की प्रतिमा तक मार्च नहीं निकालने देने को लेकर भी राज्य सरकार की निंदा की। ब्रिटिश शासन के दौरान राष्ट्रवादी नेता (तिलक) द्वारा लिखे गए संपादकीय का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार होश में नहीं है क्या? जब तक इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन नहीं रुकता है तब तक हमें कोई भी इसका समर्थन करने से नहीं रोक सकता। 
 
05:26 PM, 27-Dec-2019
फडणवीस भी रैली में पहुंचे 

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे, जहां नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है।
 
रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे। 
 
 
विज्ञापन
05:24 PM, 27-Dec-2019
मुंबई में नागरिकता कानून का विरोध और समर्थन दोनों हो रहा है। जहां अगस्त क्रांति मैदान में लोग समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं आजाद मैदान में सीएए के विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।
 

 
05:19 PM, 27-Dec-2019
मुंबई में कानून के समर्थन में रैली 

देशभर में जहां नागरिकता कानून के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में लोगों ने समर्थन में प्रदर्शन किया।
 

 
05:18 PM, 27-Dec-2019
राजस्थान के अजमेर में दरगाह के खादिमों सहित बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और इस विवादास्पद कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दीवान जैनुल आबेदीन अली खान का पुतला भी जलाया, उन्होंने आबेदीन अली खान पर सीएए के मुद्दे पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
 

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 

 
04:52 PM, 27-Dec-2019

नागरिकता कानून: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में रैली, फडणवीस का शिवसेना पर निशाना

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की नमाज और कुछ संगठनों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए नजदीकी जिलों से बुलाए गए पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की 15 कपंनियों को तैनात किया गया। हालात पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन की मदद भी ले रही है। वहीं जामा मस्जिद के बाहर सीएए के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।

यूपी भवन के पास नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से की गई बर्बरता की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने इस अनशन का आयोजन गांधी जी के सत्याग्रह की तर्ज पर किया है। पुलिस यूनिवर्सिटी के आस-पास तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में हिंसा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। इसक साथ ही ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रदेश के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा फिर से बंद कर दी गई है। इनमें अधिकांश वे जिले शामिल हैं जहां पिछले सप्ताह हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में और हमने पूरी रणनीति के साथ पुलिस बलों को तैनात किया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि किसी बेकसूर को नहीं पकड़ा जाएगा और हिंसा में जो लोग भी शामिल थे उन्हें किसी हाल में बख्शेंगे नहीं। 

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलयासी ने नागरिकता संशोधन कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की है। इलयासी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना आपका लोकतांत्रिक हथियार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण ढंग से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि शांति बनाए रखनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमें शांतिपूर्ण ढंग से ऐसा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 50 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed