{"_id":"61fc75dc0607cf29d26289f0","slug":"protest-against-selling-wine-at-grocery-stores-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: किराना दुकानों पर वाइन बेचने के विरोध में आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: किराना दुकानों पर वाइन बेचने के विरोध में आंदोलन
Fri, 04 Feb 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:09 AM IST
सार
शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने कहा कि बंडातात्या ने महिलाओं का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र में किराना दुकानों में वाइन बेचने की अनुमति देने के फैसले का कीर्तनकार बंडातात्या कराडकर ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ व्यसनमुक्त युवक संघ के माध्यम से दंडवत दंडुका आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बंडातात्या ने सातारा में पत्रकारों से बातचीत में राजनीति से जुड़ी महिलाओं के शराब पीने को लेकर विवादित बयान दिया है। उधर कीर्तनकार बंडातात्या के बयान का शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बंडातात्या ने महिलाओं का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन