{"_id":"5bc32558bdec22696720d04a","slug":"protest-against-demand-for-entry-of-special-age-group-women-in-sabarimala-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में विशेष आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में विशेष आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के सबरीमाला मंदिर में हर वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद भगवान अयप्पा के भक्त नाराज हैं। कोर्ट के इस फैसले को अपनी धार्मिक परंपरा और विश्वास के खिलाफ बताते हुए भगवान अयप्पा के भक्तों ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और इस फैसले को वापस लेने की मांग की। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी इस प्रदर्शन में शामिल थीं।
विज्ञापन
एक भक्त ईपी स्वामी ने कहा कि भगवान अयप्पा आजीवन ब्रह्मचारी हैं। सिर्फ पवित्रता के लिहाज से 10 से 50 साल के बीच के उम्र की महिलाओं का प्रवेश वर्जित था। खुद महिलाएं ही इस अवस्था में मंदिर नहीं जाती हैं। ऐसे में कोर्ट का आदेश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो हमारी धार्मिक मान्यताओं को तोड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंदिर में हर जाति, हर धर्म, हर समुदाय के लोग दर्शन के लिए जा सकते हैं। किसी के साथ कोई धार्मिक भेदभाव नहीं किया जाता है। इसलिए मंदिर की भावनाओं को देखते हुए इसकी परम्परा में बेवजह दखलंदाजी नहीं की जानी चाहिए। लगभग 500 की संख्या में एकत्र भक्तों ने कीर्तन-भजन कर इस फैसले के खिलाफ अपनी भावनाओं का इजहार किया। उनका कहना था कि अगर कोर्ट और सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती तो उनका यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन