फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protective devices: Long-term use of face shield affects eye light

लंबे समय तक फेस शील्ड के उपयोग से आंखों की रोशनी पर पड़ रहा असर 

Thu, 29 Oct 2020 06:23 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Protective devices: Long-term use of face shield affects eye light
फेस शील्ड (फाइल) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे को फेस शील्ड से कवर कर रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से काफी नुकसान हो सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जो 12-12 घंटे तक फेस शील्ड का इस्तेमाल करने के चलते धुंधलापन के शिकार हुए हैं। इनमें वे स्वास्थ्य कर्मचारी भी हैं जो लंबे समय तक अस्पतालों में फेस शील्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं घर में बैठे मोबाइल फोन पर वेब सीरीज देखने वालों को भी आंखों में सूखापन की शिकायत हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली ऑफथेल्मोलॉजिकल सोसाइटी के डॉक्टर राहुल चौधरी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले नई दिल्ली के सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश निवासी चार मरीजों में यह समस्या देखने को मिली। ये मरीज 12 घंटे तक रहे थे। इसकी वजह से आंखों में खुजली के साथ-साथ सूखापन की परेशानी भी होने लगी, उन्होंने बताया कि इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली सरकार के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की डॉ मीनाक्षी बताती हैं कि लॉकडाउन लगने के बाद इस तरह की परेशानी काफी देखने को मिली है। खासतौर पर बच्चों में भी आंखों में ड्राइनेस मिल रही है। इसे लेकर उनके यहां 300 मरीजों पर चिकित्सा अध्ययन भी चल रहा है, जिसके परिणाम जल्दी सामने आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed