फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proposed Vadhavan Port of national interest, people must not believe in propaganda, Maharashtra news updates

Maharashtra: पालघर जिले में प्रस्तावित वधावन बंदरगाह लोगों का जीवन बदलेगा, जेएनपीए प्रमुख ने कही ये बात

Thu, 09 Nov 2023 07:25 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 Nov 2023 07:25 PM IST
सार

Maharashtra: पालघर के कलेक्टर गोविंद बोडके और पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण इस परियोजना को कुछ समूहों द्वारा दुष्प्रचार का शिकार बनाया जा रहा है जो गलतफहमी पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Proposed Vadhavan Port of national interest, people must not believe in propaganda, Maharashtra news updates
Jnpt pprt

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सेठी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रस्तावित वधावन बंदरगाह की अनुमानित लागत 75,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह क्षेत्र के लोगों के जीवन को बदलने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

विज्ञापन


पालघर के कलेक्टर गोविंद बोडके और पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण इस परियोजना को कुछ समूहों द्वारा दुष्प्रचार का शिकार बनाया जा रहा है जो गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। सेठी ने कहा कि वधावन बंदरगाह को जेएनपीटी और महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसे 13 फरवरी, 2020 को केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जबकि संदर्भ की शर्तों (टीओआर) को उसी वर्ष 7 अक्टूबर को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पर्यावरण कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा चार साल के अध्ययन के बाद, बंदरगाह परियोजना को 31 जुलाई, 2023 को दहानु तालुका पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (डीटीईपीए) द्वारा अनुमोदित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारतीय बंदरगाह अधिनियम के तहत वधावन एक प्रमुख बंदरगाह होगा। इस पर 76,220 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्यान्वयन के लिए निवेश प्रस्ताव केंद्र सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह के निर्माण से तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ सभी चर्चाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed