फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   property caretaker duped mother of cji arvind bobde

सीजेआई बोबडे की मां से प्रॉपर्टी केयरटेकर ने की 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 01:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नागपुर।
एजेंसी, नागपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
property caretaker duped mother of cji arvind bobde
Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Twitter

चीफ जस्टिस (सीजेआई) शरद अरविंद बोबडे की मां से उनकी प्रॉपटी केयरटेकर द्वारा 2.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी केयरटेकर तपस घोष (49) को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को डीसीपी विनीता साहू की निगरानी में नागपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) देख रही है।  
विज्ञापन



पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘सीडॉन लॉन’ पर बोबडे परिवार का स्वामित्व है। यह संपत्ति आकाशवाणी स्क्वॉयर स्थित उनके आवास से लगी हुई है। इसमें शादी विवाह समेत अन्य समारोह का आयोजन होता है। सीजेआई की 90 वर्षीय मां मुक्ता बोबडे इस संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी तपस घोष को इस संपत्ति का केयरटेकर बनाया था। घोष पिछले 10 साल से संपत्ति और वित्त मामलों का प्रबंध देख रहा था। मुक्ता बोबडे की उम्र और खराब स्वास्थ्य का फायदा उठाते हुए घोष ने लॉन के भुगतान रसीदों में फर्जीवाड़ा किया और 2.50 करोड़ रुपये का हेरफेर कर लिया। अधिकारी का कहना है कि यह रकम और अधिक हो सकती है।  

अधिकारी ने कहा कि घोष और उसकी पत्नी ने लॉन के किराये और विभिन्न आयोजनों से हुई पूरी रकम जमा नहीं कराई। जब इस घपले का पता चला तो पुलिस ने आर्थिक अपराध विंग के अधिकारी समेत एक एसआईटी का गठन किया। मंगलवार रात को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत तपस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed