फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prominent Assamese Writer Purobi Bormudoi Dies

असमी साहित्यकार पुरोबी बोरमुदोई का निधन, शरीर मेडिकल कॉलेज को कर गईं दान

Mon, 15 Jul 2019 08:23 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 15 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Prominent Assamese Writer Purobi Bormudoi Dies
पुरोबी बोरमुदोई (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और असमी साहित्यकार पुरोबी बोरमुदोई का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बोरमुदोई (69) के परिवार में उनके पति आनंद बोरमुदोई के अलावा एक बेटा है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पुरोबी को कुछ साल पहले मस्तिष्क अघात हुआ था। वह हाल ही में दोबारा बीमार पड़ गई थी और उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रख्यात लेखिका ने अपनी आंखें दान कर दी हैं, और अनुसंधान के लिए अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया है। बोरमुदोई ने अपनी साहित्यिक यात्रा कविताओं से शुरू की थी लेकिन बाद में उन्होंने लघु कथाओं और उपन्यासों के जरिए अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन


दिवंगत लेखिका को उनकी पुस्तक ‘शांतानुकुलानंदन’ के लिए 2007 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें असम वेली लिटरेरी पुरस्कार और असम साहित्य सभा बसंती बोरदोलोई पुरस्कार भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed