फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prohibitory order imposed in Thiruparankundram amid protest by Hindu organization, eight activists detained

Tamil Nadu: हिंदू संगठन के विरोध के बीच थिरुपरनकुंद्रम में निषेधाज्ञा लागू, आठ कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

Tue, 04 Feb 2025 02:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: बशु जैन Updated Tue, 04 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

थिरुपरनकुंद्रम में मुदरै प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की है। पहाड़ी पर बने भगवान सुब्रमण्यम स्वामी के मंदिर के पास मांसाहारी भोजन का सेवन करने के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को लेकर मंदिर पर 10 जिलों के चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।  वहीं पुलिस ने हिंदू मुन्नानी संगठन के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Prohibitory order imposed in Thiruparankundram amid protest by Hindu organization, eight activists detained
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तमिलनाडु के पहाड़ी शहर थिरुपरनकुंद्रम में मुदरै प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की है। पहाड़ी पर बने भगवान सुब्रमण्यम स्वामी के मंदिर के पास मांसाहारी भोजन का सेवन करने के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को लेकर मंदिर पर 10 जिलों के चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।  वहीं पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले हिंदू मुन्नानी संगठन के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रशासन के फैसले की हिंदू संगठन और भाजपा नेता ने आलोचना की है। 

विज्ञापन


दरअसल थिरुपरनकुंद्रम में पहाड़ की चोटी पर भगवान सुब्रमण्यम स्वामी का मंदिर बना हुआ है। इसी पहाड़ पर सिकंदर बादुशा की दरगाह भी है। पिछले दिनों कुछ तस्वीर सामने आई थीं, जिसमें पहाड़ पर कुछ लोगों को मांसाहारी भोजन का सेवन करते दिखाया गया था। इसे लेकर क्षेत्र के हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। हिंदू मुन्नानी संगठन ने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। मंदिर पर मदुरै जिला प्रशासन ने 10 जिलों के चार हजार पुलिसकर्मी और अधिकारियों को तैनात किया। साथ ही हिंदू मुन्नानी संगठन के आठ कार्यकर्ता हिरासत में लिए। 
विज्ञापन


हिंदू मुन्नानी संगठन के नेता ने कहा कि मुदरै जिला प्रशासन के निषेधाज्ञा के लागू करने के फैसले को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। वहीं प्रशासन के फैसले की भाजपा नेता एच राजा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय एजेंसियां तमिलनाडु में छिपे आतंकियों को गिरफ्तार करने में लगी थीं तब राज्य पुलिस ने हिंदू संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया। जबकि वे थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एक दिन यह स्थिति बदलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू मुन्नानी संगठन के राज्य अध्यक्ष कादेश्वर सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रशासन का आदेश लोकतांत्रिक अधिकारों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का दमन करने वाला है। हमारा संगठन मदुरै की धरती से हिंदुओं के स्वतंत्रता संग्राम शुरू करने से पीछे नहीं हटेगा। अगर डीएमके सरकार को लगता है कि वह लोकतंत्र की आवाज और भक्तों की भावना को दबा सकती है तो हिंदु मुन्नानी एक बार फिर भगवान के समर्थन से प्रतिबंध को चुनौती देंगे और स्वतंत्रता संग्राम छेड़ेंगे। उन्होंने पुलिस पर कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed