{"_id":"60c490cb8c0a6b6671256de9","slug":"program-across-the-country-on-the-150th-birth-anniversary-of-pt-madhavrao-sapre-special-issue-of-media-vimarsh-will-be-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. माधवराव सप्रे की 150वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम, 'मीडिया विमर्श' के विशेषांक का होगा लोकार्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पं. माधवराव सप्रे की 150वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम, 'मीडिया विमर्श' के विशेषांक का होगा लोकार्पण
Sat, 12 Jun 2021 05:49 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:49 PM IST
सार
पहला कार्यक्रम सप्रे जी के जन्म स्थान मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया गांव में 19 जून को आयोजित होगा। इस समारोह में देश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और सप्रे संग्रहालय भोपाल के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
पंडित माधवराव सप्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रखर चिंतक, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. माधवराव सप्रे की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जिम्मेदारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा निभाई जाएगी। गौर करने वाली बात है कि पं. सप्रे को लोकमान्य तिलक के विचारों को हिंदी जगत में व्यापकता देने के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
कहां-कहां आयोजित होंगे कार्यक्रम?
जानकारी के मुताबिक, इस कड़ी में पहला कार्यक्रम सप्रे जी के जन्म स्थान मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया गांव में 19 जून को आयोजित होगा। इस समारोह में देश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और सप्रे संग्रहालय भोपाल के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सप्रे जी के अवदान पर केंद्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
वेबिनार का भी किया जाएगा आयोजन
बताया जा रहा है कि 19 जून को ही 'माधवराव सप्रे और राष्ट्रीय पुनर्जागरण' विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय करेंगे। वेबिनार में वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता, जगदीश उपासने, विश्वनाथ सचदेव, इंदिरा गांधी कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी और माधवराव सप्रे जी के पौत्र डॉ. अशोक सप्रे भी विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
मीडिया विमर्श के विशेषांक का होगा लोकार्पण
गौरतलब है कि इस अवसर पर महत्वपूर्ण वैचारिक पत्रिका 'मीडिया विमर्श' के माधवराव सप्रे जी पर केंद्रित विशेषांक का लोकार्पण किया जाएगा। पत्रिका का संपादन डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने किया है। सप्रे जी की 150वीं जयंती पर रायपुर, भोपाल, वाराणसी, चेन्नई और नागपुर सहित देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस श्रृंखला में एक भव्य कार्यक्रम 23 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।