फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Profile Odisha New Chief Minister Mohan Charan Majhi

Mohan Charan Majhi: कौन हैं मोहन चरण माझी, जो संभालेंगे ओडिशा की कमान? जानें विधायक से मुख्यमंत्री तक का सफर

Tue, 11 Jun 2024 06:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 11 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

Mohan Taran Majhi: भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्य के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 

विज्ञापन
Profile Odisha New Chief Minister Mohan Charan Majhi
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि ओडिशा के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मोहन माझी बुधवार को शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। मोहन चरण माझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।  

विज्ञापन


मोहन चरण माझी कौन हैं? उनका विधायक से मुख्यमंत्री बनने का सफर कैसा रहा? इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं। 

कौन हैं मोहन चरण माझी?
मोहन चरण माझी का जन्म वर्ष 1972 ओडिशा के क्योंझर जिले के रायकलां में हुआ था। शुरुआती शिक्षा-दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने सियासी सफरनामे की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धीरे धीरे उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए

  • वर्ष 2000 में माझी क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुने गए और जीत हासिल की।
  • इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा ने फिर से मोहन चरण माझी पर भरोसा जताया। वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।
  • 2019 में एक बार फिर से क्योंझर विधानसभा सीट से मांझी ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की।
  • मोहन चरण माझी 2024 में चौथी बार क्योंझर विधानसभा से जीत हासिल की। इस बार चुनाव में मोहन चरण माझी को कुल 87815 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजू  जनता दल की मीना माझी को 11577 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। 

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार माझी और उनके परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 1.97 करोड़ रुपये है।

भाजपा ने जताया भरोसा
चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाली माझी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 78 सीटों पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। उधर बीजू जनता दल को 51 सीटो पर जीत हासिल हुई।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed