फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pro-Pakistani hackers deface Indian embassy sites in seven countries

पाकिस्तानी हैकरों के कब्जे में सात भारतीय दूतावासों की वेबसाइटें!

Fri, 10 Jun 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pro-Pakistani hackers deface Indian embassy sites in seven countries
- फोटो : screenshot of the High Commission in Pretoria website
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के सफल दौरे और भारत को एनएसजी पर अमेरिका और यूरोप का समर्थन मिलने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। तिलमिलाहट इस कदर बढ़ गई है कि पाकिस्तान के ही कहे जाने वाले हैकर्स ग्रुप 'सपोर्टिंग' ने सात देशों में भारतीय दूतावासों की वेबसाइटों को हैक करने की हिमाकत कर डाली। 
विज्ञापन


द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी हैकर्स ग्रुप ने खुद को 'घुसपैठिया' और 'रोमांटिक' बताते हुए भारतीय साइटों पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा और भारत को अपनी हद में रहने की हिदायत दी। इस हैकर्स ग्रुप की बातें पढ़कर भारतीयों का खून खौलना तय है।
विज्ञापन


जिन सात देशों में भारतीय दूतावासों की वेबसाइटों को इस हैकर्स ग्रुप ने हैक किया उनमें तुर्की, ग्रीस, मैक्सिको, ब्राजील, रोमानिया, तजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकरों ने उसके होम पेज पर लाल और काली जैकेट पहने हुए नमूने को पेश किया, जिस पर लिखा...

''ओ भारत सरकार, भारत अपनी हद में रहो

अता मांझी सटकली? 

ज्यादा परेशान न हो, हम रॉक करते हैं और तुम शॉक करते हो। 

पाकिस्तानी सेना को सलाम करो!

पाकिस्तान जिंदाबाद। 

पाकिस्तान की ताकत का अहसास करो! !!''



इससे पहले साल 1999 के दोनों देशों के हैकरों ने सरकारी वेबसाइटों को हैक कर उत्पात मचाया था। माना जा रहा है ये काम भी उत्पातियों का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed