{"_id":"615559628ebc3e6296746110","slug":"priyanka-tibrewal-acuused-that-tmc-mla-madan-mitra-stops-a-voting-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर उपचुनाव: आरोपों का खेला जारी, प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक पर लगाया वोटिंग मशीन बंद करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भवानीपुर उपचुनाव: आरोपों का खेला जारी, प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक पर लगाया वोटिंग मशीन बंद करने का आरोप
Thu, 30 Sep 2021 12:04 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:04 PM IST
सार
उपचुनाव के शुरू होने के कुछ ही देर बाद भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर जानबूझकर वोटिंग मशीन को बंद करने का आरोप लगाया। प्रियंका भवानीपुर क्षेत्र के पोलिंग बूथों का दौरा कर रहीं थी।
विज्ञापन
प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक पर लगाया वोटिंग मशीन बंद करने का आरोप।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में आरोपों का खेला भी जारी है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह नंदीग्राम को हॉट सीट माना जा रहा था, ठीक उसी तरह भवानीपुर में भी राजनीति का दौर गर्म है।
विज्ञापन
उपचुनाव के शुरू होने के कुछ ही देर बाद भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर जानबूझकर वोटिंग मशीन को बंद करने का आरोप लगाया। प्रियंका भवानीपुर क्षेत्र के पोलिंग बूथों का दौरा कर रही थीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- मदन मित्रा ने जानबूझकर यहां वोटिंग मशीन बंद की। वह बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल की सरकार डर में जी रही है। अगर यहां सभी मतदाता वोट देने बाहर आ गएं तो आपको असल परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बम फेंकने के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार
बंगाल के समसेरगंज उपचुनाव से पहले बम फेंके जाने के बाद एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया गया है।
तीन सीटों पर हो रहें हैं उपचुनाव
भवानीपुर के अलावा मुर्शीदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर भी आज उपचुनाव जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू है। उपचुनाव का परिणाम 3 अक्टूबर को आएगा। भवानीपुर सीट का परिणाम ही यह तय करेगा की ममता बनर्जी सीएम पद पर बनी रहेंगी या उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।