फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka rally will kick off Congress Bihar election campaign tasking senior leaders

Bihar Election: प्रियंका की रैली से कांग्रेस के इस चुनाव अभियान की होगी शुरुआत, बड़े नेताओं को मिले ये टास्क

Thu, 25 Sep 2025 06:25 PM IST
हिमांशु चंदेल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 25 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

आजादी के बाद पहली बार पटना में हुई कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक के बाद पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पटना और मोतिहारी में महिला संवाद और रैली के जरिए अभियान की शुरुआत करेंगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद प्रियंका की एंट्री को कांग्रेस बड़ा दांव मान रही है।

विज्ञापन
Priyanka rally will kick off Congress Bihar election campaign tasking senior leaders
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आजादी के बाद बिहार में पहली बार हुई कांग्रेस की कार्यसमिति की विस्तारित बैठक के जरिए पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने बिहार की चुनावी रणनीतियों के अलावा व्यापक संगठनात्मक, राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में आगामी चुनौतियों को देखते हुए मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर बिहार के हर गांव, जिले और बड़े शहरों में अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। जो न केवल हर जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बल्कि विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता कर भाजपा-जेडीयू को घेरते हुए भी नजर आएंगे। पार्टी के इस चुनावी अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी।
विज्ञापन


महिला संवाद कार्यक्रम करेंगी प्रियंका
26 सितंबर यानी शुक्रवार को प्रियंका गांधी बिहार पहुचेंगी। दोपहर 12 बजे राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। चुनावी एलान से ठीक पहले प्रियंका का महिलाओं से संवाद बहुत मायने रखता हैं। क्योंकि बिहार की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी और उनकी समस्याओं को सामने लाना कांग्रेस की प्रमुख एजेंडे में शामिल है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा पार्टी को मतदाताओं के बीच सक्रियता दिखाने और चुनावी मैदान में ऊर्जा भरने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का हमला, बोले- सरकार तलाश रही 'बलि का बकरा', मुझे जेल भेजने की हो रही तैयारी

पटना में प्रियंका गांधी आंगनबाड़ी और जीविका कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी, जिससे महिलाओं मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश होगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से मिले उत्साह को बनाए रखने और महिलाओं व वंचित वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए प्रियंका की रैली कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है।

गांधी मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित
इसके बाद कांग्रेस महासचिव मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेगी। कांग्रेस ने प्रियंका की पहली रैली के लिए महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान को चुना है। वहीं, यह क्षेत्र एनडीए का मजबूत गढ़ भी माना जाता है। यह प्रियंका के लिए एक प्रतीकात्मक शुरुआत है, जिससे वह बिहार की जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब प्रियंका गांधी की एंट्री से पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल तैयार करने की कोशिश होगा।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश सिंह ने मोतिहारी में एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि प्रियंका की रैली के लिए गांधी मैदान छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में नरेंद्र मोदी की रैली से तीन गुना अधिक लोग पहुंचेंगे। अखिलेश सिंह ने बताया कि इस सभा के माध्यम से महागठबंधन की चुनावी रैली का शंखनाद भी हो जाएगा।




ये भी पढ़ें- कर्नाटक हाईकोर्ट ने जाति सर्वे रोकने से किया इनकार, कहा- आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने चाहिए

ये दिग्गज नेता यहां संभालेंगे मोर्चा
प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान को शुरू करने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अन्य सदस्य पूरे बिहार में वोट चोरी और घर घर अधिकार अभियान के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। गया में यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, नालंदा में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, लखीसराय में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, वैशाली में पंजाब से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अरवल में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब प्रेस वार्ता करेंगे।

जबकि पटना सिटी में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, नवादा में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल,दरभंगा में गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, औरंगाबाद में हरियाणा से सांसद वरुण चौधरी गोपालगंज में यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भोजपुर में कांग्रेस नेता वाम्से रेड्डी, बेगूसराय में उत्तराखंड कांग्रेस के नेता गणेश गोदियाल, सारण में सांसद डॉ.नासैर हुसैन,बक्सर में सांसद प्रणनीति शिंदे, सीतामढ़ी में सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह, मुंगेर में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली,खगड़िया में कन्हैया कुमार, पूर्णिया में उत्तराखंड से पूर्व कांग्रेस काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू जहानाबाद में मोर्चा संभालेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed