{"_id":"578520054f1c1b081b13ddc4","slug":"priyanka-initiatives-can-show-soft-congress-on-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की पहल से जीसटी पर नरम रुख दिखा सकती है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रियंका की पहल से जीसटी पर नरम रुख दिखा सकती है कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जीएसटी बिल को पास कराने में नरम रुख दिखा सकती है। बताया जा रहा है कि ऐसा प्रियंका की पहल से मुमकिन होगा। दरअसल, कांग्रेस जीएसटी पर तीन सशोधन चाहती है। इन संशोधनों के नहीं होने के कारण पिछली बार राज्यसभा में कांग्रेस के विरोध के कारण यह बिल पास नहीं हो सका था।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से ऐसा संदेश देने की कोशिश की गई थी कि बिल जनता के हित का है और कांग्रेस इसमे रोड़ा बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार कांग्रेस से इस मुद्दे पर सहयोग करने वाले कई दल भी सरकार के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। राज्यसभा में कांग्रेस कुछ कमजोर भी हुई है।
विज्ञापन
बताते है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को समझाया है कि यह संदेश जनता में जाना हितकर नहीं होगा कि कांग्रेस ही बिल विरोधी है। जबकि कांग्रेस की इस बिल को लेकर आई थी। इसलिए बीच का रास्ता निकालना ज्यादा हितकर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक इस पर कांग्रेस नरम रुख अपनाने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला साफ कर चुकेहै कि हम विरोधी नहीं है, आमजन की अच्छाई के लिए सुधार चाहते हैं। इस बीच केंद्र सरकार संकेट दे रही है कि जीएसटी बिल में क्या सुधार किया गया है, कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर उन्हें जानकारी दे दी जाए। चर्चा है कि केंद्रीय वित मंत्री अरूण जेटली इसकी पहल कर सकते हैं।