फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka initiatives can show soft Congress on GST

प्रियंका की पहल से जीसटी पर नरम रुख दिखा सकती है कांग्रेस

Tue, 12 Jul 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka initiatives can show soft Congress on GST
- फोटो : BBC

कांग्रेस जीएसटी बिल को पास कराने  में नरम रुख दिखा सकती है। बताया जा रहा है कि ऐसा प्रियंका की पहल से मुमकिन होगा। दरअसल, कांग्रेस जीएसटी पर तीन सशोधन चाहती है। इन संशोधनों के नहीं होने के कारण पिछली बार राज्यसभा में कांग्रेस के विरोध के कारण यह बिल पास नहीं हो सका था।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से ऐसा संदेश देने की कोशिश की गई थी कि बिल जनता के हित का है और कांग्रेस इसमे रोड़ा बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार कांग्रेस से इस मुद्दे पर सहयोग करने वाले कई दल भी सरकार के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। राज्यसभा में कांग्रेस कुछ कमजोर भी हुई है।
विज्ञापन


बताते है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को समझाया है कि यह संदेश जनता में जाना हितकर नहीं होगा कि कांग्रेस ही बिल विरोधी है। जबकि कांग्रेस की इस बिल को लेकर आई थी।  इसलिए बीच का रास्ता निकालना ज्यादा हितकर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक इस पर कांग्रेस नरम रुख अपनाने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला साफ कर चुकेहै कि हम विरोधी नहीं है, आमजन की अच्छाई के लिए सुधार चाहते हैं। इस बीच केंद्र सरकार संकेट दे रही है कि जीएसटी बिल में क्या सुधार किया गया है, कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर उन्हें जानकारी दे दी जाए। चर्चा है कि केंद्रीय वित मंत्री अरूण जेटली इसकी पहल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed