फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi will face tough competition in Wayanad Lok Sabha bypoll says BJP candidate Navya Haridas

Kerala: 'वायनाड गांधी परिवार के लिए सिर्फ एक दूसरी सीट है' ,BJP उम्मीदवार नव्या ने कांग्रेस पर बोला हमला

Sun, 20 Oct 2024 05:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 20 Oct 2024 05:20 PM IST
सार

प्रियंका गांधी 23 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका और राहुल गांधी यहां रैली भी करेंगे। इसी के साथ यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव होगा। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will face tough competition in Wayanad Lok Sabha bypoll says BJP candidate Navya Haridas
भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अगले महीने उपचुनाव होने वाला है। इस क्षेत्र से भाजपा ने नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा। नव्या का सामना कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा से होने वाला है। चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस नेता को चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 13 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में एलडीएफ ने सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


नव्या हरिप्रसाद देंगी प्रियंका गांधी को टक्कर
नव्या हरिदास ने उपचुनाव को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं। मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी। जब वायनाड के लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा, तो उनके पास इन मुद्दों को उठाने के लिए संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, "जहां तक पूरे देश का सवाल है, तो प्रियंका गांधी वाद्रा कोई नया चेहरा नहीं हैं, लेकिन वायनाड के लिए वह नई हैं।"
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार ने कहा, "अगर प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट के लिए चुनी जाती हैं तो भी मामला कुछ ऐसा ही होने वाला है। पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी ने शायद ही इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया हो। वे यहां के लोगों के मुद्दों को उठाने में भी नाकाम रहें। यह मेरा पहला लोकसभा चुनाव होगा।" भाजपा ने शनिवार को कोझिकोड निगम में दो बार के पार्षद को वायनाड से अपना उम्मीदवार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का पहला चुनाव
इस साल लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ दी थी। तब से यह सीट खाली है। प्रियंका गांधी 23 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका और राहुल गांधी यहां रैली भी करेंगे। इसी के साथ यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed