{"_id":"63593f1742fd1f3b0c345518","slug":"priyanka-gandhi-vadra-posted-an-emotional-instagram-post-for-her-mother-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi: प्रियंका गांधी ने मां से कहा- मुझे पता है आपने यह प्यार के लिए किया, सोनिया ने लिखा सुनक को खत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonia Gandhi: प्रियंका गांधी ने मां से कहा- मुझे पता है आपने यह प्यार के लिए किया, सोनिया ने लिखा सुनक को खत
Wed, 26 Oct 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:41 PM IST
सार
सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1998-2017 तक और फिर 2019-22 तक अंतरिम प्रमुख के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। राजीव गांधी ने 1968 में इटली से उनसे शादी की थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने पोस्ट की मां सोनिया गांधी की तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अपनी मां सोनिया गांधी के लिए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने अपने राजीव गांधी की तस्वीर लिए हुए सोनिया गांधी की फोटो पोस्ट की और लिखा, "मुझे पता है कि आपने यह सब प्यार के लिए किया।''
विज्ञापन
24 वर्षों में पहले गैर-गांधी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एआईसीसी मुख्यालय में राजीव गांधी की तस्वीर सोनिया गांधी को भेंट की। प्रियंका गांधी ने अपने भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने माता-पिता दोनों की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि आप पर गर्व है मां, दुनिया चाहे कुछ भी कहे या सोचे। मुझे पता है कि आपने यह सब प्यार के लिए किया।
विज्ञापन
सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1998-2017 तक और फिर 2019-22 तक अंतरिम प्रमुख के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। राजीव गांधी ने 1968 में इटली से उनसे शादी की थी। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी। सोनिया गांधी राजनीति से पूरी तरह दूर रहीं। 1997 में ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अगले वर्ष पार्टी प्रमुख बनीं।
विज्ञापन
सोनिया ने भारत-ब्रिटेन संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद जताई
इस बीच सोनिया गांधी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन के साथ भारत के संबंध और गहरे होंगे। उन्होंने भारतीय मूल के सुनक को लिखे अपने पत्र में कहा कि मैं आपके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्न हूं। यह निश्चित रूप से भारत में हम सभी के लिए गर्व की बात है। भारत-ब्रिटेन के संबंध हमेशा बहुत खास रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आपके कार्यकाल के दौरान ये और प्रगाढ़ होंगे।