फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi tweeted Durga Saptashati Mantra

मां दुर्गा की शरण में प्रियंका गांधी! आधी रात को ट्वीट किया दुर्गा सप्तशती का मंत्र

Tue, 31 Dec 2019 04:14 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Dec 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweeted Durga Saptashati Mantra
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश पुलिस पर लगाए अपने आरोपों को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। वहीं, प्रियंका का एक और काम उन्हें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ले आया है। दरअसल, प्रियंका ने सोमवार-मंगलवार की रात को दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन


प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 12.55 बजे 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' मंत्र ट्वीट किया गया। ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका के इस ट्वीट पर तमाम रिएक्शन दिए। कांग्रेस समर्थकों ने एक ओर जहां जुल्म के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े होने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने मजाक भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने जहां उनसे इस मंत्र का हिंदी अनुवाद पूछ लिया तो कई ने इस मंत्र को बोलते हुए वीडियो शेयर करने की भी मांग रख दी। हालांकि, यह ट्वीट प्रियंका ने खुद किया है या किसी और ने यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

मां दुर्गा की शक्तियां जागृत करने के लिए करते हैं नर्वाण मंत्र का जाप

मान्यता है कि मां दुर्गा की नौ शक्तियों को जागृत करने के लिए 'नर्वाण मंत्र' का जाप किया जाता है। नव का अर्थ नौ तथा अर्ण का अर्थ अक्षर होता है। इस मंत्र के एक-एक अक्षर का संबंध दुर्गा की एक-एक शक्ति से है और प्रत्येक शक्ति का संबंध एक-एक ग्रह से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed