फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi trying to strengthen Rahul brand image

राहुल के हाथ मजबूत करने में प्रियंका निभा रही अहम भूमिका

Sun, 15 Jan 2017 05:01 AM IST
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली 
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली  Updated Sun, 15 Jan 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi trying to strengthen Rahul brand image
प्रियंका गांधी - फोटो : BBC

कांग्रेस पार्टी में प्रियंका वाड्रा के पास कोई पद नहीं है लेकिन वह हमेशा सक्रिय राजनीतिक भूमिका में रही हैं। प्रियंका पर्दे के पीछे इन दिनों पार्टी के कामकाज में अधिक से अधिक समय और सुझाव दे रही हैं। भाई और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हर कदम को कामयाब बनाने के लिए प्रियंका वाड्रा साये की तरह पीछे खड़ी हैं।

विज्ञापन

 
दिल्ली के जन-वेदना सम्मेलन में प्रियंका ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं। सम्मेलन में जिस तरह राहुल कांग्रेसजनों के बीच हीरो की तरह उभरकर आए, उसके पहले की सर्द रात में प्रियंका ने घंटों तालकटोरा स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही मांग को दरकिनार कर प्रियंका ने खुद को प्रत्यक्ष रूप से पार्टी से अलग रखा है। कई बार मौके आए जब प्रियंका को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात भी उठी। लेकिन प्रियंका की सक्रियता राहुल के पीछे एक मजबूत साये तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रियंका ने यूपी पर हमेशा से अपना जुड़ाव बनाए रखा है

Priyanka Gandhi trying to strengthen Rahul brand image

प्रियंका सम्मेलन से पहले की रात डेढ़ बजे बेटे रियान को साथ लेकर तालकटोरा स्टेडियम पहुंची थीं। प्रियंका ने मंच पर बैठने की व्यवस्था के साथ पीछे लगी स्क्रीन आदि को लेकर सुझाव भी दिए। प्रियंका का फोकस इस बात पर था कि मंच और पीछे स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली सामग्री सभी प्रतिनिधियों को साफ दिखे।

प्रियंका ने हॉल में घूमकर यह भी देखा कि राहुल कहां से प्रवेश करेंगे, कहां बैठेंगे। सम्मेलन की तैयारियों के दौरान वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, ऑस्कर फर्नाडीज के अलावा दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। प्रियंका रात साढ़े तीन बजे तक स्टेडियम में रुकीं लेकिन सम्मेलन से पूरी तरह से किनारा किया।

प्रियंका ने यूपी को लेकर अपना जुड़ाव हमेशा बनाए रखा है। अक्सर कांग्रेस के वॉररूम में होने वाली बैठकों में राहुल की गैरमौजूदगी में प्रियंका पहुंचती हैं और अपनी राय भी रखती हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ चल रही गठबंधन की बातचीत में भी प्रियंका की भूमिका अहम बताई जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल से प्रियंका का मिलना भी कहीं न कहीं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed