फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi on Centre move to slash petrol, diesel prices today, this is out of fear

सियासत: 'यह दिल से नहीं डर से निकला फैसला' पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर प्रियंका का केंद्र पर हमला

Thu, 04 Nov 2021 12:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi on Centre move to slash petrol, diesel prices today, this is out of fear
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कल यानी तीन नवंबर को ट्वीट कर महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

महंगाई पर भी केंद्र सरकार को घेरा
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि त्योहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्योहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2 रूपये घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें: दिवाली पर कितना है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम, कितना मिला फायदा जानिए यहां

केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों ने भी किए पेट्रोल डीजल के दाम कम
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है। इन राज्यों में गोवा, बिहार, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर है। यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 12 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। सिक्किम सरकार ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का ऐलान किया है। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। असम सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला वैट 7 रुपये तक करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed