फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi official bungalow allotted to BJP MP Anil Baluni

प्रियंका गांधी वाला सरकारी बंगला भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित

Mon, 06 Jul 2020 12:38 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi official bungalow allotted to BJP MP Anil Baluni
प्रियंका गांधी
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी अब नई दिल्ली लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे। यह सरकारी आवास कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों प्रियंका के लिए इस सरकारी आवास का आवंटन रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

एक जुलाई को केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित टाइप 6, आवास संख्या 35 को निरस्त करने का आदेश जारी किया था। सोशल मीडिया पर यह पत्र खूब वायरल हुआ। खाली होने के बाद इस बंगले में राज्यसभा सांसद बलूनी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलूनी को सितंबर 2019 से कैंसर से ग्रस्त होने पर मुंबई में लंबे समय अपना उपाचार कराना पड़ा। इस वर्ष फरवरी में दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड को स्वास्थ्य कारणों से बदलने की मांग की थी। बलूनी के अनुरोध के आधार पर खाली होने वाले बंगलों की सूची में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed