{"_id":"695a4dda702e6f79e70dd2f3","slug":"priyanka-gandhi-has-been-appointed-as-chairperson-of-the-candidate-selection-committee-for-the-assam-elections-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का किया गठन, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का किया गठन, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी
Sun, 04 Jan 2026 05:07 PM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी
अमर उजाला नेटवर्क, गुवाहाटी
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:07 PM IST
सार
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में प्रत्याशी चयन समितियों का गठन कर दिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मधुसूदन मिस्त्री को केरल और टी.एस. सिंह देव को तमिलनाडु व पुडुचेरी की जिम्मेदारी मिली है। असम में कांग्रेस गठबंधन के जरिए भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार रात उन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चयन समितियों की घोषणा की, जहां इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Assam: 'मियां-मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवारी के लिए करोड़ों ले रही पार्टी', असम CM का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
पार्टी ने क्या कहा?
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए चार सदस्यीय समितियां बनाई गई हैं। इनका मुख्य कार्य चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना होगा। सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम समिति का नेतृत्व करेंगी। वहां कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करके भाजपा को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है। उनके साथ लोकसभा सांसद इमरान मसूद, सप्तगिरी शंकर उलाका और सिरिवेल्ला प्रसाद को असम समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
किस राज में किसको मिली कामान?
अन्य राज्यों की बात करें तो वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री केरल के लिए चयन समिति के प्रमुख होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए समिति की अध्यक्षता करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद को चयन समिति का प्रमुख बनाया गया है। संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भी अपने-अपने राज्यों की समितियों के पदेन सदस्य होंगे।
ये भी पढ़ें: Angel Chakma Death: 'अन्य राज्यों में भी पूर्वोत्तर के बारे में जानना अहम'; नए साल पर असम के CM ऐसा क्यों बोले
क्या है असम का मौजूदा चुनावी समीकरण?
असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। पिछले महीने कांग्रेस ने वाम दलों और कई क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए एक साझा मंच तैयार किया था। वर्तमान में असम विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 64 सीटें हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं। बाकी बची अन्य सीटें स्थानीय पार्टियों के पास है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन