{"_id":"5c4a206abdec22077e435a2b","slug":"priyanka-gandhi-entered-in-politics-to-save-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राबर्ट वाड्रा को जेल जाने से बचाने को राजनीति में आईं प्रियंका गांधी’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘राबर्ट वाड्रा को जेल जाने से बचाने को राजनीति में आईं प्रियंका गांधी’
Fri, 25 Jan 2019 02:00 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर/बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर/बरेली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका व राबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका पहले से राजनीति में हैं। वह अपनी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं। मगर, इस बार वह कांग्रेस महासचिव के तौर पर अपने पति राबर्ट वाड्रा को जेल जाने से बचाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगी, ताकि वह कह सकें कि उनके पति को राजनीतिक वजहों से सरकार जेल भेज रही है।
विज्ञापन
भाजपा के सेक्टर और बूथ संयोजकों की मीटिंग लेने आए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस राजनीति के लिए एक परिवार पर निर्भर है। उसी परिवार के राबर्ट वाड्रा जमीन समेत अन्य घोटालों में फंसे हैं। उनको जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर कभी भी पुलिस जेल भेज सकती है। इसीलिए गांधी परिवार ने सोचा होगा कि लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर इस मुद्दे पर जनता का ध्यान खींचा जाए।
विज्ञापन
मगर, जनता सब समझती है। कांग्रेस समेत सपा-बसपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए नए प्रयोग करने में लगे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता वानर सेना की तरह जुटकर सेक्टर और बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल कर लें, तो केंद्र में दोबारा सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन