{"_id":"69ca2b13255328cae00cf6f0","slug":"priyanka-gandhi-calls-for-discussion-on-west-asia-conflict-slams-rising-lpg-prices-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: 'पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति नहीं, समाधान चाहिए'; प्रियंका गांधी बोलीं- एकजुट रहना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi: 'पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति नहीं, समाधान चाहिए'; प्रियंका गांधी बोलीं- एकजुट रहना जरूरी
Mon, 30 Mar 2026 01:19 PM IST
Shivam Garg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति से बचने और संसद में चर्चा की मांग की। साथ ही उन्होंने बढ़ती एलपीजी कीमतों पर चिंता जताई।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि युद्ध के मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने पूछा कि खाड़ी में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार का क्या प्लान है।
विज्ञापन
पूरा देश इस मसले पर एकजुट
प्रियंका गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा लोगों की जान खतरे में है क्योंकि ऊपर से बम बरस रहे हैं। प्रधानमंत्री इस पर क्या कर रहे हैं? लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का क्या प्लान है? युद्ध और संकट के मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश इस मसले पर एकजुट है, लेकिन समस्या का समाधान ढूंढना जरूरी है। इसके लिए संसद में चर्चा होनी चाहिए ताकि सुझाव दिए जा सकें और समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Census 2027: सरकार ने जारी किए जनगणना से जुड़े 33 सवाल, लिव-इन कपल्स को शादीशुदा मानने का प्रावधान; जानें सबकुछ
विज्ञापन
तेल-गैस संकट पर भी बोली प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मौजूदा संकट का हवाला देते हुए कहा जैसे-जैसे यह युद्ध जारी है, समस्याएं बढ़ रही हैं। आज गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि कोई खरीद नहीं पा रहा। भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कमी होगी। ऐसे में सरकार का समाधान क्या है?
इससे पहले रविवार को केरल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि खाड़ी में युद्ध के दौरान भारत में इसके प्रभाव को न्यूनतम रखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने से ही वे सभी देशों के नेताओं के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है।
प्रियंका गांधी के आरोपों के जवाब में मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस के बयान खाड़ी में रहने वाले भारतीयों के लिए खतरनाक हैं। पीएम ने कहा लगभग एक करोड़ भारतीयों की जान जोखिम में डालकर कांग्रेस राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन