फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi agreed to campaign in UP 

यूपी चुनाव में प्रचार करने को तैयार हुईं प्रियंका गांधी

Sat, 19 Nov 2016 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi agreed to campaign in UP 
प्रियंका गांधी वाड्रा
यूपी विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रियंका वाड्रा कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार की कमान संभालेंगी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी के  नेताओं के साथ राहुल और प्रियंका की अहम बैठक हुई। राज बब्बर ने बताया कि प्रियंका गांधी ने यूपी के चुनाव में प्रचार के लिए  अपनी सहमति दे दी। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीलादीक्षित के अलावा राज्यसभा के सांसद और चुनाव से जुड़े नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैठक में राहुल और प्रियंका ने  यूपी के विधानसभा क्षेत्रों में चलाई गई राहुल संदेश यात्रा की भी समीक्षा की।  इसके अलावा यूपी में दिसंबर के महीने में होने वाली छोटी-बड़ी जनसभाओं का भी खाका तैयार किया गया।  दिसंबर में कांग्रेस  विधानसभा स्तर पर छोटी सभाएं आयोजित करेगी। बैठक में विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।  कांग्रेस अपने वर्तमान विधायकों को टिकट देने पर  पहले ही सहमत हो चुकी है। आज बैठक में इस बात पर अंतिम मोहर लग गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से कमजोर इलाकों पर अभी से फोकस कर लें। ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान  आसानी रहे। हाल की किसान महायात्रा के दौरान किसानों से भराए गए फार्मों में जो समस्याएं उभर कर आई हैं उनको लेकर कांग्रेस जल्द ही ग्रामीण इलाकों में आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed