फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   priyanka gandhi again active for amethi and raebareli

प्रियंका ने अखिलेश के पास भेजा दूत, अमेठी-रायबरेली पर होगी बात

Sat, 28 Jan 2017 08:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jan 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi again active for amethi and raebareli
प्रियंका गांधी
यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में गांठ दिखने लगी है। अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की दस विधानसभाओं में उम्मीदवारी को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है। पार्टी ने एक बार फिर प्रियंका वाड्रा को बातचीत के लिए आगे किया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि प्रियंका ने संदेश वाहक की मदद से सीएम अखिलेश यादव को पहले किए वादे के मुताबिक ये सीटें छोड़ने को कहा है। कांग्रेस का तर्क है कि इसी कारण आजमगढ़ और एटा से जुड़ी विधानसभाओं पर कांग्रेस ने एक भी सीट पर दावा नहीं किया है। 
विज्ञापन



कांग्रेस की ओर इस मुद्दे पर अधिकृत तौर पर कपिल सिब्बल ने कहा कि अभी तो शुरूआत हुई है यूपी में मार्च तक चुनाव होने हैं कहां कहां हमारे उम्मीदवार होंगे पता चल जाएगा। ये पूछे जाने पर कि जब प्रियंका अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी ऐसे में वहां अपने लिए प्रचार करेंगी या सपा के लिए भी। इस पर सिब्बल ने कहा कि जिन्होंने वहां अपने उम्मीदवार उतारे हैं देखेंगे कहां किसके लिए प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल-अखिलेश के संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस से किया इनकार

priyanka gandhi again active for amethi and raebareli

सिब्बल ने इस जानकारी से इंकार किया 29 जनवरी को राहुल गांधी और अखिलेश लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करने जा रहे हैं। राहुल गांधी का कार्यालय भी पुष्टि नहीं कर रहा है। दरअसल उसी दिन राहुल को पंजाब से लौटना है। बावजूद संयुक्त प्रेस कांफ्रेस की संभावना बनी हुई है। 

दरअसल कांग्रेस ये मानकर चल रही थी कि अमेठी और रायबरेली पर सपा अपना दावा नहीं करेगी। इन सीटों से कांग्रेस के संभावित दावेदार इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हैं। चूंकि सीटों पर अंतिम फैसला अभी तक नहीं हुआ है और जमीन पर सपा के संभावित उम्मीदवार तैयारी में जुटे हैं लिहाजा कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ गई है।

कांग्रेस आलाकमान पर स्थानीय नेताओं का दबाव है कि सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार हों। सपा ने अपने उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं की है। सपा के सीटें छोड़ने पर कांग्रेस वहां से उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। इन सीटों पर फैसला सोनिया और राहुल गांधी को ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed