फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Chaturvedi denied Ulema Board letter allegation and says BJP creating fear atmosphere in Maharashtra

Maharashtra: 'डर का माहौल बना रही भाजपा', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- उलेमा बोर्ड के पत्र का आरोप झूठा

Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: प्रियंका चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड के कथित पत्र के बारे में भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उलेमा बोर्ड द्वारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देने के लिए पत्र लिखने का झूठा आरोप लगाया है। यह पत्र कभी नहीं लिखा गया और न ही इसकी मांग की गई। 

विज्ञापन
Priyanka Chaturvedi denied Ulema Board letter allegation and says BJP creating fear atmosphere in Maharashtra
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। प्रियंका ने अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड के कथित पत्र के बारे में भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उलेमा बोर्ड द्वारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देने के लिए पत्र लिखने का झूठा आरोप लगाया है। यह पत्र कभी नहीं लिखा गया और न ही इसकी मांग की गई। 

विज्ञापन


प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आरोप लगाने वालों को कोई भी तस्वीर दिखानी चाहिए, जहां कथित पत्र महा विकास अघाड़ी के नेताओं को दिया गया हो। उन्होंने चुनौती दी कि वे यह बताएं कि इसे किस उलेमा बोर्ड ने लिखा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सामने असली मुद्दे बेरोजगारी, महिलाओं और किसानों के साथ अन्याय आदि हैं, लेकिन सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन द्वारा लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


हिंदू-मुसलमानों के बीच विभाजन को अंजाम दे रही भाजपा: प्रियंका
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'मैंने पत्र नहीं देखा है और उनकी किसी भी मांग के बारे में नहीं सुना है। मुझे कोई एक फोटो दिखाइए जहां यह पत्र किसी नेता को दिया गया हो। भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच इस विभाजन को अंजाम दे रही है। महाराष्ट्र का मुद्दे बेरोजगारी, महिलाओं और किसानों के खिलाफ अन्याय हैं। महाराष्ट्र में डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, बॉलीवुड कलाकारों को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, एक राजनेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। भाजपा और 'महाझूठी' गठबंधन महाराष्ट्र में इस तरह का माहौल बना रहा है। मैं खुली चुनौती देती हूं कि यह कौन सा उलेमा बोर्ड है जो सत्यापित और पंजीकृत है और जिसने यह पत्र लिखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस-एमवीए पर लगाए थे आरोप
इससे पहले दिन में, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कथित पत्र को लेकर कांग्रेस और एमवीए पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संविधान की बात करते हैं। लेकिन संविधान के तहत धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के माध्यम से जमीयत उलेमा-ए-हिंद को 10 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की मांग पर विचार करने का वादा किया है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा-राजग को हराने और वोट पाने के लिए सांविधानिक औचित्य और राजनीतिक औचित्य की सभी सीमाएं पार कर रही है। रविशंकर ने कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि सिर्फ वोटों के लिए देश को और कितना तोड़ोगे?


महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा कोई पत्र नहीं भेजा गया। नाना पटोले के हस्ताक्षर फर्जी हैं। मराठी में एक्स पर लिखी गई एक पोस्ट में, महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि महायुति गठबंधन यह देखकर हताशा में झूठ का सहारा ले रहा है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed