फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka PWD Minister, Associates Face Raids at 21 Locations Over Gold Mining Links

कर्नाटक: पीडब्ल्यूडी मंत्री व सहयोगियों के 21 ठिकानों पर रेड, सोने की माइनिंग करने वाली कंपनी में हिस्सेदारी

Fri, 11 Sep 2026 09:16 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Karnataka PWD Minister, Associates Face Raids at 21 Locations Over Gold Mining Links
पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली - फोटो : अमर उजाला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने 9 और 10 सितंबर को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़ी 21 जगहों पर रेड की है। बेंगलुरु, बेलगावी, गोकक और कोलकाता में भी ईडी ने चार जगहों पर दस्तक दी। यह कार्रवाई, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारकीहोली परिवार के कथित तौर पर घोषित न किए गए विदेशी निवेश, सीमा-पार व्यापारिक संबंधों और संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं की जांच और पुष्टि करने के लिए की गई थी।

विज्ञापन


ईडी के तलाशी अभियान में चिक्कोडी की सांसद और सतीश जारकीहोली की बेटी प्रियंका जारकीहोली, बेटे राहुल जारकीहोली और बहनोई वाईडी मंजूनाथ शामिल थे। इसके अलावा, सतीश जारकीहोली के कई करीबी सहयोगियों की संपत्तियों की भी तलाशी ली गई, जिनमें उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट मालागौडा पाटिल, राजू दरगशेट्टी, विट्ठल परसनवर और डॉ. गिरीश सोनवलकर शामिल हैं। एक निजी कंपनी भारत वाणिज्य ईस्टर्न प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


आरोप था कि कंपनी ने पीडब्लूडी विभाग से टेंडर पाने के बदले भारी रिश्वत दी थी। इस राशि का इस्तेमाल कथित तौर पर विदेशी संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया था। तलाशी के दौरान कंपनी के मालिकों के ऑफिस और घरों की भी जांच की गई। पता चला कि जारकीहोली के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों - उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली, बेटे राहुल जारकीहोली और बहन महादेवी मंजूनाथ (जो वाईडी मंजूनाथ की पत्नी भी हैं) ने कई विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी हासिल की है। इन कंपनियों में एल्डोराडो माइनिंग रिसोर्सेज (कांगो) और नवा ऑरम माइनिंग लिमिटेड (जाम्बिया) आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि सतीश जारकीहोली ने मैग्नीट्यूड स्टार (कांगो) में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। यह कंपनी सोने की माइनिंग का काम करती है। अफ्रीका में माइनिंग एसेट्स (खनन संपत्ति) रखने वाली कई अन्य विदेशी कंपनियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। कई जगहों पर एक साथ की गई तलाशी में  डॉलर्स कॉलोनी में मंत्री के घर, बेंगलुरु में क्रिसेंट रोड पर उनका ऑफिस-कम-रेसिडेंस, और गोकक व बेलगावी में उनकी प्रॉपर्टीज़ शामिल थीं। 


जांच एजेंसियों ने फेमा के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी अहम चीज़ें बरामद की हैं। तलाशी के दौरान, 3.3 करोड़ रुपये नकद (भारतीय मुद्रा) और 15 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा (जैसे यूएस डॉलर, यूरो आदि) ज़ब्त की गई। साथ ही, तलाशी में मिले सबूतों से पता चला कि कांगो की एक कंपनी में गैर-कानूनी तरीके से भारी मात्रा में नकद निवेश या खर्च किया गया था। तलाशी में पीडब्लूडी में गड़बड़ियों के सबूत भी मिले हैं। इसके अलावा, ठेकेदारों (जैसे बीवीईपीएल) से रिश्वत लेने से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान और दस्तावेज़ (डिजिटल डिवाइस सहित) भी बरामद हुए हैं। ये चीज़ें कई प्रभावशाली लोगों की कंपनियों और खातों में पाई गईं, जिनमें सतीश जारकीहोली के साले वाईडी मंजूनाथ द्वारा नियंत्रित और संचालित कंपनी के खाते भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed