फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Privileges Committee meeting of Rajya Sabha to be held at today in Parliament news update

Parliament: आप सांसद राघव चड्ढा लौटेंगे राज्यसभा, राज्यसभा विशेषाधिकार समिति ने निलंबन को किया रद्द

Mon, 04 Dec 2023 02:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विशेषाधिकार समिति ने आप सांसद के निलंबन की अवधि को पर्याप्त पाया।

विज्ञापन
Privileges Committee meeting of Rajya Sabha to be held at today in Parliament news update
Raghav chadha - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के निलंबन के मुद्दे पर राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की आज संसद में बैठक हुई। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने चड्ढा को सदन में लौटने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार समिति ने आप सांसद के निलंबन की अवधि को पर्याप्त पाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जताई खुशी
निलंबन आदेश को वापस लेने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, '11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपना निलंबन वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है। मैं खुश हूं कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया। मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं।'



क्या है राघव चड्ढा का मामला
राज्यसभा में बीते 11 अगस्त को सदन के नेता पीयूष गोयल ने एक प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्तावित चयन समिति में कुछ सदस्यों के नाम उनकी सहमति के बिना शामिल करने के लिए आप नेता राघव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। राज्यसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद चड्ढा को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक "नियमों के घोर उल्लंघन, कदाचार, उद्दंड रवैया और अवमाननापूर्ण आचरण" के लिए मानसून सत्र के आखिरी दिन निलंबित कर दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed