फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   privilage notice against sushma swaraj comes up in rajya sabha by congress

राज्यसभा में सुषमा ने दिया था गलत जवाब, कांग्रेस के विशेषाधिकार नोटिस पर थोड़ी देर में होगी बहस

Fri, 04 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 04 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
privilage notice against sushma swaraj comes up in rajya sabha by congress
- फोटो : RAJYA SABHA

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ शुक्रवार को राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन को लेकर के विपक्ष के नोटिस पर चर्चा होगी। सुषमा स्वराज ने देश के पहले प्रधानमंत्री को लेकर के झूठ बोला था। इससे तिलमिलाई कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने नोटिस दिया था।

विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने सुषमा पर वार किया और कहा कि 'मुझे लेकर विदेश मंत्री ने सदन में जो बात कही है वो पूरी तरह से निराधार है। राजीव शुक्ला ने विदेश मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की बात कही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने सुषमा स्वराज पर सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इसके लिए कांग्रेस सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे शर्मा ने सुषमा से मांफी मांगने को कहा है। शर्मा ने सदन में कहा कि बुरहान वानी के एनकाउंटर से पहले पठानकोट अटैक हुआ, इसके अलावा 9 और आतंकी हमले हुए जिन्हें सुषमा भूल गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष खुद की किरकरी होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्ष को सदन में मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुषमा पर किसी की एक न चली। सत्तापक्ष और विपक्ष में हुए तीखी नोकझोंक में कांग्रेस नेता सुषमा के जवाबों से संतुष्ट नहीं दिखे।

बता दें कि सुषमा ने राज्यसभा में बानडुंग एशिया अफ्रीका संबंधों पर हुए सम्मेलन में बोलने का मौका न मिल पाने की कमी जाहिर की। वहीं, सांसद आनंद शर्मा सदन में इस बात पर अड़े रहे कि विदेश मंत्री ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम तक नहीं लिया। लेकिन सुषमा ने अपने बोलने का क्रम चालू रखा और पाकिस्तान से भारत के संबंधों पर बात छेड़ दी। 

उन्होंने बताया कि 2016 में कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दरार पड़ गई। लेकिन विपक्ष ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया। विपक्ष का मानना है कि पीएम मोदी के 2015 में पाक के तत्तकालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बर्थडे विश करने लहौर जाने के कुछ दिन बाद ही पठानकोट में आतंकी हमले हुए।  


वहीं, सुषमा ने विपक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा कि आपके राजीव शुक्ला कह रहे हैं कि CPEC क्यों नहीं दे देते, OBOR में क्यों नहीं गए। हमारी संप्रभुता से जुड़ा है, हम कैसे सीपीईसी दे दें, ये तो पीओके से गुजर रहा है। तो क्या कांग्रेस में इतना लोकतंत्र है कि आनंद शर्मा कुछ और बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed