सोते समय छात्र का गुप्तांग काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
- रविवार की सवेरे विपिन परिवार सहित कोटद्वार में देवी के पूजन में शामिल होने गया था।
- सोनू खून से लथपथ बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। विपिन ने उसके परिजनों को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेलर पर सो रहे एक युवक को बेहोश कर दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका गुप्तांग काट डाला। गंभीर हालत में उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सोनू (18) पुत्र कृष्णपाल तीन वर्ष से गांव के ही विपिन कुमार के सेलर (जहां धान को उबालकर भूसी निकालने का काम होता है) पर नौकरी करता आ रहा है।
वह रात में सेलर पर ही रखवाली करने के लिए सोता है। रविवार की सवेरे विपिन परिवार सहित कोटद्वार में देवी के पूजन में शामिल होने गया था। सोनू सेलर पर अकेला सो रहा था। सोमवार सवेरे घर पहुंचने पर विपिन ने सेलर का शटर खोला।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
अंदर का नजारा देख विपिन के होश उड़ गए। सोनू खून से लथपथ बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। विपिन ने उसके परिजनों को सूचना दी। सोनू को गंभीर हालत में काशीपुर (उत्तराखंड) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को 11 बजे होश आने पर सोनू ने बताया कि रविवार रात दो नकाबपोश बदमाश सेलर में घुस आए और उसकी गर्दन पर कुछ मार दिया। गर्दन पर हमला होते ही वह बेहोश हो गया। बेहोशी में बदमाश उसका गुप्तांग काट डाला।
पुलिस को घटनास्थल से वारदात के संबंधित कोई सुराग भी हाथ नहीं लगा है। वह इस बार यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा भी दे रहा है। उधर, कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक से पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई होगी।