फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private Member bill to declare Pak as terrorism sponsor country introduced in LokSabha

पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक घोषित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश

Fri, 12 Jul 2019 09:54 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 12 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Private Member bill to declare Pak as terrorism sponsor country introduced in LokSabha
संसद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक घोषित करने के प्रस्ताव वाला एक गैर-सरकारी विधेयक पेश किया। सदन में गैर-सरकारी कामकाज के तहत शुक्रवार को 44 निजी विधेयक पेश किये गये जिनमें गोकशी और गोवंश के वध पर पाबंदी करने, भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, मतदान को संविधान के तहत मौलिक अधिकार बनाने और निजी क्षेत्र में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए आरक्षण के प्रस्ताव वाले निजी विधेयक शामिल हैं।

विज्ञापन


लोकसभा में शुक्रवार को अपराह्न में गैर-सरकारी कामकाज होता है और सदस्यों के निजी विधेयक पेश किये जाते हैं। इस दौरान भाजपा के संजय जायसवाल ने ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान को आतंकवाद के प्रायोजक के रूप में घोषित करने संबंधी विधेयक, 2019’ पेश किया।
विज्ञापन


भाजपा के रवि किशन ने भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन करने के प्रस्ताव वाला गैर-सरकारी विधेयक पेश किया। उन्होंने गौ और गोवंश के वध का प्रतिषेध करने वाला निजी विधेयक भी पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed