{"_id":"5c63efdebdec2217fb331c2c","slug":"private-martial-will-check-tickets-at-these-50-railway-stations-ppp-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले इन 50 रेलवे स्टेशनों पर निजी मार्शल करेंगे टिकट की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले इन 50 रेलवे स्टेशनों पर निजी मार्शल करेंगे टिकट की जांच
Wed, 13 Feb 2019 03:52 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
railway station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही निजी मार्शल टीटीई के साथ टिकटों की चेकिंग करेंगे। बिना टिकट यात्रा करने वाले मुसाफिरों को रेलवे पुलिस के हवाले करेंगे। हालांकि इन मार्शल को सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट जांचने का अधिकार होगा। बेंगलुरु के बाद राजधानी के आनंद विहार सहित चार स्टेशनों का प्रबंधन इसी महीने से निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पहली बार ‘इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट’ शुरू किया गया है जिसके तहत पार्किंग, प्लेटफॉर्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, साफ सफाई, साज सज्जा, प्रतीक्षालय, विश्रामगृह आदि का प्रबंधन एकीकृत ढंग से किया जाएगा। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के मॉडल पर काम करेगा।
रेल मंत्रालय देश में करीब 50 स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए उन्हें विकसित कर रहा है। इनमें 43 स्टेशन तय हो चुके हैं। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के अनुसार इन स्टेशनों को दो मॉडल इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कॉर्पोरेशन (ईपीसी) और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत विकसित किया जाएगा।
इनमें से जो स्टेशन ईपीसी के तहत डेवलप किए जाएंगे, वहां पर प्लेटफार्म टिकट बिक्री का अधिकार आईआरएसडीसी के पास होगा। आईआरएसडीसी के एमडी एसके लोहिया ने बताया कि ऐसे में इन टिकटों की जांच के लिए प्राइवेट कंपनियों से मार्शल को लिया जाएगा। ये मार्शल शिक्षित और यात्रियों की जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण के बाद तैनात किए जाएंगे।